Begin typing your search above and press return to search.
वीडियो

PM Modi Ferozpur Rally : चुनावों से पहले ही क्यों मोदी की जान को है खतरा ? |

Janjwar Desk
7 Jan 2022 2:39 PM GMT
x

PM MODI Ferozpur : पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली करने गए। रैली से ठीक पहले किसान प्रदर्शनकारियों के कारण उनका काफिला पंद्रह बीस मिनट रुका रहा। जिसके कारण उनके जान पर बन आई और उन्होंने माना कि उनकी जान को खतरा है। सरकार की तरफ से इस खतरे के पीछे साजिशें बताई गईं। खैर इस जान के खतरे में बहुत कुछ छिपा है।

इस जान के खतरे में पांच राज्यों का चुनाव भी छिपा है क्योंकि इस बहस के बाद वह बात गायब हो गई है कि पिछले पांच- सात वर्षों में भाजपा की सरकारों ने क्या काम किया। चुनावी माहौल के बीच धामी और योगी सरकार दोनों डामाडोल हैं। दोनों राज्यों में भाजपा का रास्ता काफी कठिन है। खैर अभी प्रधानमंत्री की जो सुरक्षा में चूक का मसला है उसकी राजनीति में परिभाषा कैसे घटित होगी और कैसे वह राजनीतिक विमर्श को बदल दे रहा है, देखिए अजय प्रकाश के साथ-

Next Story

विविध