Begin typing your search above and press return to search.
वीडियो

शिल्पा शेट्टी के पोर्नेश्वर कुंद्रा की गहरी 'राज' दार है कानपुर की वंदना तिवारी, यहां के 4 खातों में डायरेक्ट आती थी रकम

Janjwar Desk
26 July 2021 3:38 AM GMT
शिल्पा शेट्टी के पोर्नेश्वर कुंद्रा की गहरी राज दार है कानपुर की वंदना तिवारी, यहां के 4 खातों में डायरेक्ट आती थी रकम
x

कुंद्रा के कानपुर कनेक्शन का राज गहराता जा रहा है. (photo - twitter)

वंदना तिवारी उर्फ गहना वशिष्ठ के दो बैंक खातों में 36 लाख रुपए जमा हैं। इसके अलावा तीन अन्य व्यक्तियों के अकाउंट्स को मिलाकर कुल 5 अकाउंट में साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा की रकम जमा है..

जनज्वार, कानपुर। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पोर्न निर्माता पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक दफन राज खुलकर सामने आ रहे हैं। कुंद्रा की कंपनी के चार क्लाइंटों के खाते कानपुर की 4 बैंकों में निकले हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम गहना वशिष्ठ उर्फ वंदना तिवारी का है। गहना, राज कुंद्रा के पोर्न दिखाने वाले एप के कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी है।

वंदना तिवारी अर्फ गहना वशिष्ठ ने एक दिन पहले शिल्पा शेट्टी का बचाव किया था। उसने कहा था कि हॉटशॉट्स एप के बारे में शिल्पा को कोई जानकारी नहीं है। गहना के दो बैंक खातों में 36 लाख रुपए जमा हैं। इसके अलावा तीन अन्य व्यक्तियों के अकाउंट्स को मिलाकर कुल 5 अकाउंट में साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा की रकम जमा है।

बीते कुछ सालों में इन अकाउंट्स से करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इन खातों की जांच मई महीने से शुरू कर दी थी। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद इन्हें सीज कर दिया गया। बाद बाकी फाइनेंशियल लेन-देन की जांच चल रही है।

कुंद्रा की राजदार है वंदना तिवारी

वंदना तिवारी फिल्म जगत में गहना वशिष्ठ के नाम से काम करती है। मुंबई पुलिस ने फरवरी में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में तीन और लोगों की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद इस मामले में दो FIR दर्ज की गई थीं।

कानपुर में गहना वशिष्ठ के दो बैंक खातों का पता चला है। जिसमें एक HDFC में और दूसरा ICICI में है। इनमें फिलहाल 36 लाख की रकम जमा है। इसके अलावा इनके क्लाइंट हर्षिता श्रीवास्तव और अरविंद कुमार श्रीवास्तव व नर्वदा श्रीवास्तव के बर्रा स्थित पंजाब नेशनल बैंक और एसबीआई की कैंट शाखा में स्थित बैंक अकाउंट सीज किए गए हैं।

हर्षिता और श्याम नगर निवासी अरविंद पति-पत्नी हैं। अरविंद कुमार श्रीवास्तव के ICICI के खाते में 1 करोड़ 80 लाख की रकम जमा हैं। जबकि हर्षिता और नर्वदा के खाते में 2 करोड़ 36 लाख से ज्यादा की रकम सीधे राज कुंद्रा के खाते से आई बताई जा रही है।

अभी तक की जांच में सामने आया है कि PNB, SBI, HDFC, और ICICI में चारों क्लाइंट्स के पांच अकाउंट से लेन-देन पर रोक लगा दी है। इन खातों के बारे में जांच करने और स्टेटमेंट लेने के लिए टीमें मई के महीने में भी मुंबई से आई थीं। उस समय उन्हें जानकारी दी गई थी। इसके बाद से दोबारा कोई नहीं आया।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के उप महाप्रबंधक नीलेश द्विवेदी ने बताया कि बैंक में पिछले दिनों कोई भी व्यक्ति खाता सीज कराने नहीं आया। अगर किसी खाते को होल्ड किया गया होगा तो वह मुंबई से ही हुआ होगा। उसके लिए शहर आने की जरूरत नहीं होती है।

अरविंद का सभी आरोपों से इनकार

अरविंद श्रीवास्तव सिंगापुर में है। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि वह एक आईटी एक्सपर्ट हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए काम करते हैं। जिसके बदले पैसा मिलता है। अब कोई इस पर मूवी डाले या पोर्न मूवी उससे उनको कोई मतलब नहीं है। वहीं, अरविंद श्रीवास्तव के पिता हर्षित प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि 6 महीने पहले अरविंद उनके पास आया था। उनको खर्च के नाम पर खाते में पैसे डालता रहता है। पिता का कहना है, बेटा क्या करता है क्या नहीं उन्हें नहीं पता।

Next Story