Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Iran News : पुलिस कमांडर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गुस्साए लोगों ने सरकारी ऑफिसों में लगाई आग, फायरिंग में 36 की मौत

Janjwar Desk
1 Oct 2022 8:45 AM GMT
Iran News : पुलिस कमांडर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गुस्साए लोगों ने सरकारी ऑफिसों में लगाई आग, फायरिंग में 36 की मौत
x

Iran News : पुलिस कमांडर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गुस्साए लोगों ने सरकारी ऑफिसों में लगाई आग, फायरिंग में 36 की मौत

Iran News : ईरान में बीते शुक्रवार को जेहदान शहर में 15 साल की बलोच लड़की से रेप के विरोध में प्रदर्शन किए, इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग की, इस पुलिस फायरिंग में 36 लोगों के मारे जाने की खबर है...

Iran News : ईरान में 22 साल की माहसा अमिनी की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद विरोध प्रदर्शन अभी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और ऐसे में अब एक और मामला सामने आ गया है। बता दें कि ईरान में बीते शुक्रवार को जेहदान शहर में 15 साल की बलोच लड़की से रेप के विरोध में प्रदर्शन किए। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। इस पुलिस फायरिंग में 36 लोगों के मारे जाने की खबर है।

गुस्साए लोगों ने सरकारी ऑफिसों में लगाई आग

पुलिस कमांडर द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना पर गुस्साए लोग सरकारी ऑफिसों और पुलिस स्टेशनों में आग लगा रहे हैं। बीते शुक्रवार को नमाज के बाद बलोच समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और इन्होंने नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की।

पुलिस कमांडर ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले सप्ताह एक पुलिस कमांडर पर एक 15 साल की बलोच लड़की के बलात्कार के आरोप लगे थे। ईरान के प्रमुख सुन्नी धर्मगुरू मौलवी अब्दुल हमीद ने इस लड़की से रेप की पुष्टि की थी। ईरान के दक्षिण-पूर्वी सिस्तान और बलोचिस्तान प्रांत में सुन्नी बलोच आबादी रहती है। आरोपी कमांडर का नाम कर्नल इब्राहिम खूचाकजई है। वह शिया मुस्लिम है। पीड़ित लड़की सुन्नी है।

पुलिस स्टेशनों और गाड़ियों में भी लगाई आग

शुक्रवार को बलोच समुदाय के नेताओं ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया था। प्रदर्शन के दौरान बलोचों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेहदान शहर का बड़ा हिस्सा प्रदर्शनकारियों के नियंत्रण में है। पुलिस स्टेशनों और गाड़ियों में आग लगा दी गई।

सरकार ने किया इंटरनेट बंद

ईरान के सरकारी चैनल के अनुसार जेहदान में हुए संघर्ष में 19 लोग मारे गए हैं। इनमें सुरक्षाबलों के जवान भी शामिल है। यहां हथियारबंद समूह ने एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। सिस्तान और बलोचिस्तान प्रांत के रिवोल्यूशनरी गार्ड इंटेलिजेंस चीफ की हमले में मौत हो गई। प्रदर्शन और हिंसा के बाद सरकार ने जाहेदान में इंटरनेट बंद कर दिया है। बलोच आबादी वाले दूसरे शहरों में भी प्रदर्शन हुए हैं। सरकारी दफ्तरों को जला देने की खबरें भी आई हैं।

यह है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चाबहार में पुलिस कमांडर कर्नल इब्राहिम खूचाकजई कत्ल के एक मामले की जांच कर रहे थे। पीड़िता कत्ल की गई महिला के एक पड़ोसी की बेटी है। कमांडर ने इस लड़की को पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया और वहां उससे दुष्कर्म किया। ईरानी मीडिया की रिपोर्टों के मुतबिक ये घटना एक सितंबर की है। लड़की ने घर लौटकर अपनी मां को इस बारे में बताया।

पीड़िता के परिवार पर आरोप वापस लेने का दबाव

इस मामले को दबाने के लिए सुरक्षाबलों ने पीड़िता के तीन रिश्तेदारों को किडनैप कर लिया और पीड़ित परिवार से जबरदस्ती बयान दिलवाया कि लड़की के साथ कुछ नहीं हुआ। पीड़ित परिवार पर शिकायत न दर्ज कराने का भी दबाव बनाया गया। हालांकि भारी दबाव के बावजूद पीड़िता के परिवार ने बलात्कार के आरोपों को वापस नहीं लिया।

Next Story

विविध