Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दिया इस्तीफा, सबसे लंबे समय तक रहे हैं पीएम

Janjwar Desk
29 Aug 2020 2:21 AM GMT
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दिया इस्तीफा, सबसे लंबे समय तक रहे हैं पीएम
x

File photo

65 साल के आबे लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं, इस दौरान उन्हे कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा, पिछली बार वह हॉस्पिटल में करीब 7 घंटे तक रहे थे...

जनज्वार। सबसे लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि उन्होंने लगातार बिगड़ रही अपनी स्वास्थ्य स्थिति के कारण यह फैसला लिया है।

कहा जाता है कि 65 साल के आबे लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। इस दौरान उन्हे कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। पिछली बार वह हॉस्पिटल में करीब 7 घंटे तक रहे थे।

जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री रहे आबे ने एक समाचार ब्रीफिंग के दौरान पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। आबे ने कहा कि वह अपने संभावित उत्तराधिकारियों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि अगले प्रधानमंत्री को कोरोना वायरस से लडऩे के लिए काम करते रहना होगा।

इससे पहले जापान के नेशनल ब्रोडकास्टर एनएचके ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि शिंजो आबे ने इस्तीफा देने का इरादा किया है क्योंकि उनकी सेहत खराब हो गई है और उन्हें चिंता है कि इससे देश में परेशानी होगी। शिंजो आबे का कार्यकाल सितबंर 2021 तक था।

हालांकि, स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्हें 2007 में भी प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। सोमवार को शिंजो आबे ने अपने कार्यालय में 8 साल पूरे किए थे और वह जापान के सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गये थे।

इससे पहले यह रिकार्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था। हाल के दिनों में कोरोना वायरस को ठीक से नहीं संभालने पर उनकी लोकप्रियता में भी करीब 30 प्रतिशत की कमी आयी है। 65 साल के आबे ने देश की अर्थव्यभवस्थो को फिर से पटरी पर लाने का वादा किया था।

वैसे इससे पहले 24 अगस्त को कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिडे सुगा ने शिंजो की सेहत को लेकर चल रही चर्चाओं को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि आबे बिल्कुल ठीक हैं और रूटीन जांच के लिए हॉस्पिटल आ रहे हैं।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध