Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

जिसके लिए जापान की राजकुमारी ने शाही परिवार को छोड़ा वो स्टेट बार एग्जाम में हो गया फेल, जानिए कौन है खुशनसीब युवक?

Janjwar Desk
2 Nov 2021 12:23 PM GMT
जिसके लिए जापान की राजकुमारी ने शाही परिवार को छोड़ा वो स्टेट बार एग्जाम में हो गया फेल, जानिए कौन है खुशनसीब युवक?
x
राजकुमारी माको ने शाही परिवार के खिलाफ जाकर अपने बॉयफ्रेंड केई कोमुरो से शादी रचाई थी।

नई दिल्ली। प्यार, उस चीज का नाम है जिसके सामने इंसान हर चीज को कम आंकने लगता है। जापान की राजकुमारी माको ( Japan Princess Mako ) को भी एक युवक से चार साल पहले प्यार हो गया। फिर, उन्होंने ऐसा फैसला लिया, जिसने पूरे शाही खानदानको चौंका दिया। इतना ही नहीं इस प्यार के लिए दुनिया भर में सुर्खियों में रहीं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में शाही परिवार के 'खिलाफ' जाकर अपने बॉयफ्रेंड ( Boyfriend ) केई कोमुरो ( Kei Komuro ) से शादी रचाई थी।

राजकुमारी माको और कोमुरो ( Mako-Komuro ) इस शादी को लेकरलगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच खबर आई है कि राजकुमारी माको के पति कोमुरो न्यूयॉर्क स्टेट बार एग्जाम ( New York State Bar Exam) में फेल हो गए हैं। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमारी माको ( Princess Mako Husband) के पति कोमुरो कोमुरो ने इस साल गर्मी की शुरुआत में न्यूयॉर्क स्टेट बार के एग्जाम दिए थे, जिसके रिजल्ट शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्टेट बोर्ड ऑफ लॉ एक्जामिनर्स की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए लेकिन सफल उम्मीदवारों में उनका नाम नहीं था।

राजकुमारी ने कह दी इतनी बड़ी बात

एग्जाम में फेल होने के बाद कोमुरो निराश नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि वह पढ़ाई जारी रखेंगे और फरवरी में फिर से एग्जाम देंगे। वहीं राजकुमारी पत्नी माको ने कहा है कि वह अपने पति की पढ़ाई में सहयोग जारी रखेंगी।

शाही दर्जे की भी नहीं की परवाह

आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि इस शादी की वजह से जापान की राजकुमारी माको ने अपना शाही दर्जा तक खो दिया। शादी के साथ ही अब माको जापान की राजकुमारी नहीं रहीं, क्योंकि जापान में किसी सामान्य व्यक्ति से शादी करने पर शाही दर्जा समाप्त होने की परंपरा है। इतना ही नहीं माको ने शाही परिवार से किसी तरह का पैसा लेने से भी मना कर दिया।

जानिए कौन हैं राजकुमारी माको?

राजकुमारी माको जापान के पूर्व सम्राट अकिहितो की पोती हैं। उन्होंने साल 2017 में अपने दोस्त कोमुरो से सगाई की थी। कोमुरो एक सामान्य परिवार से आते हैं। अमेरिका की एक लॉ कंपनी में काम करते हैं। कोमुरो ने साल 2013 में माको को प्रपोज किया था। पिछले हफ्ते तमाम विरोधों के बावजूद कोमुरो और माको की शादी हुई थी।

Next Story

विविध