Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Russia-Ukraine के बीच तीन घंटे चली हाईलेवल मीटिंग खत्म, यूरोपीय संघ ने किया यूक्रेन को हथियार भेजने का ऐलान

Janjwar Desk
28 Feb 2022 3:13 PM GMT
Russia-Ukraine के बीच तीन घंटे चली हाईलेवल मीटिंग खत्म, यूरोपीय संघ ने किया यूक्रेन को हथियार भेजने का ऐलान
x

रूस यूक्रेन संकट के बीच तीन घंटे चली हाईलेवल मीटिंग खत्म

Russia-Ukraine : यूरोपीय संघ ने भी यूक्रेन को हथियारों की मदद करने का ऐलान किया है। दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में युद्ध को लेकर आज भी बैठक बुलाई गई...

Russia-Ukraine : रूस की ओर से यूक्रेन पर पांचवें दिन भी हमले जारी हैं। बेलारूस में रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चली तीन घंटे की हाईलेवल मीटिंग खत्म हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodomyr Zelensky) के एक सलाहकार ने आज बेलारूसी सीमा पर युद्धविराम वार्ता के दौरान यूक्रेनी क्षेत्र से सभी रूसी सेनाओं को वापस बुलाने का आह्वान किया।

इस बीच यूरोपीय संघ (EU) ने भी यूक्रेन को हथियारों की मदद करने का ऐलान किया है। दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में युद्ध को लेकर आज भी बैठक बुलाई गई। 15 सदस्यों में से 11 ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसको लेकर चर्चा कराने का समर्थन किया है। वहीं यूक्रेन की ओर से दावा किया जा रहा है कि उसने 4300 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है और 200 से ज्यादा युद्धबंदी बनाया गया है।

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में भारत जहां उन देशों के साथ खड़ा दिख रहा है जिन्होंने तटस्थ रहने का फैसला किया है। भारत के पड़ोसी पाकिस्तान और चीन भी इसी तरह दूरी बनाकर रख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अमेरिका, ब्रिटने, फ्रांस, जर्मनी समेत कई पश्चिमी और यूरोपीय देश खुलकर यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं। इनमें से कई देशों ने यूक्रेन को सैन्य हथियार मुहैया कराने से लेकर अन्य मदद देने का ऐलान किया है। वहीं नाटो प्रमुख ने सोमवार को यूक्रेन को एंटी टैंक हथियार और मिसाइलें देने का ऐलान किया है। अब तक कुल 21 देशों की ओऱ से यूक्रेन की ओर से मदद का ऐलान किया है।

यूरोपियन यूनियन के नेताओं ने कीव को 450 मिलियन यूरो की मदद देने की मंजूरी दी है। यह रकम यूक्रेन को हथियारों की खरीद और डिलिवरी के लिए दी जानी है। यूरोपियन यूनियन के फॉरेन पॉलिसी चीफ जोसेप बोरेल ने कहा कि कई देशों की ओर से यूक्रेन को फाइटर जेट भेजे जा रहे हैं।

कनाडा की ओर से यूक्रेन को खतरनाक सैन्य हथियार भेजे जा रहे हैं। 50 करोड़ कनाडाई डॉलर की रकम देने का फैसला लिया है। यह रकम इसलिए दी जा रही है ताकि यूक्रेन अपनी रक्षा के लिए हथियारों की खरीद कर सके।

Next Story

विविध