Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Russia Ukraine War: यूक्रेन की हसीनाओं ने भी थामी बंदूक, 'ब्यूटी क्वीन' ने दिया पुतिन को बड़ा चैलेंज- देखें तस्वीरें

Janjwar Desk
28 Feb 2022 4:05 AM GMT
russia ukraine war
x

(2015 ब्यूटी क्वीन अनास्तासिया ने थामी बंदूक)

Russia Ukraine War: इसी क्रम में यहां की ब्यूटी क्वीन और पूर्व मिस ग्रैंड यूक्रेन, अनास्तासिया लेना, कथित तौर पर रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेनी सेना में शामिल हो गई हैं...

Russia Ukraine War: रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों पर लगातार हमले जारी हैं। रूसी सेना (Russian Army) का मुकाबला करने के लिए अब यूक्रेन के आम नागरिकों ने भी हथियार उठा लिया है। इसी क्रम में यहां की ब्यूटी क्वीन और पूर्व मिस ग्रैंड यूक्रेन, अनास्तासिया लेना, कथित तौर पर रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेनी सेना में शामिल हो गई हैं।

बताते चलें कि रूसी सेना के खिलाफ बंदूक उठाने वाली सुंदरी अनास्तासिया लेना साल 2015 में मिस यूक्रेन का खिताब जीत चुकीं हैं। उन्होंने बंदूक उठाकर मिलिट्री यूनिफॉर्म में तस्वीर पोस्ट कर रूस के राष्ट्रपति पुतिन को ललकारा है।

आर्मी ड्रेस में यूक्रेनी सुंदरी अनास्तासिया

उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि कब्जे की नीयत से जो भी यूक्रेन सीमा में घुसपैठ की कोशिश करेगा वह मारा जाएगा। लेना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि उन्होंने अपने घर की रक्षा करने के लिए हथियार उठा लिए हैं।

बता दें कि अनास्तेसिया लेना के इंस्टाग्राम पर 75 हजार फॉलोवर्स हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यूक्रेन के लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। अनास्तासिया ने सैनिकों के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की तस्वीर भी साझा कीं और उन्हें एक सच्चा और मजबूत नेता बताया।

वतन के लिए विदेश से लौटीं हसीनाएं

अनास्तासिया ने एक अन्य पोस्ट में मजाक करते हुए लिखा कि हमारी यूक्रेन की सेना जिस तरह से लड़ रही है, नाटो को यूक्रेन में शामिल होने के लिए अप्लाइ करना चाहिए।

Next Story

विविध