Begin typing your search above and press return to search.
अंधविश्वास

जादू-टोने से इलाज के नाम पर मां ने किया बेटी को तांत्रिक के हवाले, वह करता रहा बलात्कार

Janjwar Desk
28 Aug 2020 3:23 AM GMT
जादू-टोने से इलाज के नाम पर मां ने किया बेटी को तांत्रिक के हवाले, वह करता रहा बलात्कार
x
मां ने अपनी नाबालिग बेटी के रसौली व पथरी का डाॅक्टर से इलाज कराने के बजाय मायके के तांत्रिक पर भरोसा किया और तांत्रिक इलाज के नाम पर लड़की से रेप करता रहा...

जनज्वार। हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक लड़की अपनी मां व मामी के अंधविश्वास की वजह से दुष्कर्म का शिकार होती रही। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पिता ने पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। नाबालिग बेटी के पेट में दर्द की शिकायत के बाद लड़की की मां ने डाॅक्टर से इलाज कराने के बहाने तांत्रिक के उपायों पर भरोसा किया और वह लड़की से बलात्कार करता रहा।

यह मामला हरियाणा के यमुनानगर जिले के जठलाना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की एक 17 वर्षीया लड़की को पेट में दर्द की शिकायत रहती थी, जिसके बाद अल्ट्रासाउंड करवाने पर पेट में रसौली व पथरी बताया गया। इस पर उसकी मां ने परिवार में कहा कि उसके मायके का रहने वाला सतीश अंधेरियाबाग धर्मशाला में दवाई देने आता है और वह माता का भक्त है, उसकी दवा से ठीक हो जाएगी।

इसके बाद वह लड़की को उस तांत्रिक के पास ले गई। सतीश नाम के उस तांत्रिक व दवा देने वाले शख्स ने लड़की का इलाज करने के नाम पर रेप किया। वह लड़की को दीया जलाने के बहाने बुलाता था और फिर उसके साथ दुष्कर्म करता था।

तांत्रिक लड़की का इलाज करने के नाम पर उसे सुनसान जगह पर ले जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। तांत्रिक कहता कि इलाज के लिए रात 12 बजे उपाय करने होंगे और इस दौरान लड़की को दीया जलाना होगा। लड़की की मां उसे आधी रात में उठाकर तांत्रिक के साथ सुनसान जगह में भेज देती, जहां वह उससे दुष्कर्म करता। लड़की ने कई बार यह बात अपनी मां व मामी को बतायी, लेकिन उन दोनों को भरोसा नहीं होता और कहतीं जैसा सतीश कह रहा है वैसा ही करो।

मां को मायके के व्यक्ति के प्रति अंधा विश्वास था। इसके बाद लड़की ने अपने पिता को सारी बात बतायी तो उन्होंने पुलिस में पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।

पुलिस ने इस मामले में पाॅक्सो एक्ट के तहत तांत्रिक सतीश के साथ लड़की की अंधविश्वासी मां व मामी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। तांत्रिक फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश की जा रही है।

Next Story

विविध