Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Aaj Ka Sone Ka Bhav, Gold-Silver Rate Today, 03 November 2022 : सोने-चांदी के भावों में आई जबरदस्त गिरावट, त्योहारों के सीजन में बढ़ते दामों पर लगा ब्रेक

Janjwar Desk
3 Nov 2022 3:33 AM GMT
Aaj Ka Sone Ka Bhav 08 November 2022 : सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी बढ़ोतरी, जानिए क्या है आज गोल्ड का रेट
x

Aaj Ka Sone Ka Bhav 08 November 2022 : सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी बढ़ोतरी, जानिए क्या है आज गोल्ड का रेट

Aaj Ka Sone Ka Bhav, Gold-Silver Rate Today, 02 November 2022 : भारतीय बाजारों में आज सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट देखी गई है, सोना 170 रुपये सस्ता होकर 50,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है...

Aaj Ka Sone Ka Bhav, Gold-Silver Rate Today, 02 November 2022 : भारतीय बाजारों में आज सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। सोना 170 रुपये सस्ता होकर 50,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कहा जाता है कि निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं। अब त्योहार का सीजन शुरु हो गया है। ऐसे में भारतीय अधिक मात्रा में सोने की खरीददारी करते हैं। यही हाल चांदी का भी है। उसके दाम में भी 100 रुपये की कमी देखी गई है, जिसके बाद से चांदी 56,900 रुपये प्रति किलो पर व्यापार कर रही है।

इन शहरों में सोने-चांदी का भाव

बता दें कि भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में गुड रिटर्न्स के अनुसार आज सोने का भाव 50,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यही रेट कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और विशाखापटनम में भी है। वहीं बात करें दिल्ली के तो यहां 50,890 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत है। वहीं चेन्नई में 51,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना आज कारोबार कर रहा है। मुंबई और दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 56,900 रुपये है। यही हाल कोलकाता, जयपुर, पुणे, अहमदाबाद, पटना और लखनऊ का भी है। हालांकि चेन्नई में 62,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर चांदी कारोबार कर रही है।

एक दिल पहले सोने के भाव की स्थिति

बता दें कि वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच भारतीय बाजार में बीते शुक्रवार को सोने के भाव में कोई गिरावट नहीं देखी गई थी। सोना 280 रुपया महंगा होकर 50,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा था। वहीं उससे पहले के सत्र में आखिरी बार सोना 650 रुपया महंगा हुआ था। चांदी कल 600 रुपये महंगा हुई थी और 57,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती रही थी।

सवर्ण भण्डार में भी दर्ज की गई गिरावट

बता दें कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ सितंबर को समाप्त सप्ताह में 2.23 अरब डॉलर घटकर 550.87 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 7.94 अरब डॉलर घटकर 553.10 अरब डॉलर रहा था। वहीं रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (FCA) में गिरावट से विदेशी मुद्रा भंडार घटा है। वहीं समीक्षाधीन सप्ताह में एफसीए 2.51 अरब डॉलर घटकर 489.59 अरब डॉलर रह गया। हालांकि इस दौरान स्वर्ण भंडार 34 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.64 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

Next Story

विविध