Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol Ka Dam: पेट्रोल डीजल का दाम स्थिर पर उपभोक्ताओं के मंथली बजट के अनुसार नहीं मिली कोई खास राहत

Janjwar Desk
6 Nov 2021 4:45 PM GMT
Petrol-Diesel Price Today Petrol Ka Dam
x

(पेट्रोल डीजल का दाम स्थिर)

Petrol Ka Dam: पेट्रोल डीजल का दाम लगातार चार दिनों से स्थिर है। पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव न होने से भी उपभोक्ताओं को कोई खास राहत नहीं मिली है।

petrol ka dam : आज पेट्रोल और डीजल का दाम में बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई है। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वहीं डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर बना रहा। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार को डीजल के दाम 11 रुपये से 13 रुपये तो वहीं पेट्रोल के दाम 7 रुपये से 8 रुपये तक घटाए गए थे। आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव न होने से भी उपभोक्ताओं को कोई खास रहत नहीं मिली है।

एक अक्टूबर को पेट्रोल का दाम 98.72 रुपये और डीजल का दाम 90.31 पैसे था। एक महीने में यह दाम इतनी तेजी से बढ़ा कि पेट्रोल के दाम बढ़कर 106.34 रुपये हो गए। जबकि डीजल के दाम 98.64 रुपये तक पहुंच गए। इसके बढ़ने का क्रम लगातार जारी था। ऐसे में लोग पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम कम करने की मांग कर रहे थे। दीपावली से पहले सरकार ने टैक्स कम कर दिया। जिससे दामों में गिरावट आई।

लोगों के बजट पर असर

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती (government excise duty cut) कर आम लोगों को राहत देने की बात तो कह रही है लेकिन सच तो यह है कि लोगों के मंथली बजट पर बहुत अच्छा फर्क नहीं पड़ा है। दिल्ली के आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो लोगों का बजट सिर्फ करीब 27 दिन पीछे ही हुआ है। यानी पेट्रोल पर 27 दिन पहले दिल्लीवासियों जितना पैसा खर्च करना पड़ रहा था। उतना ही पैसा आज भी खर्च करना पड़ रहा है।

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है। एक्साइज में कटौती के बाद भी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 6 नवंबर को 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। अभी दिल्ली सरकार ने वैट में किसी तरह की कटौती का ऐलान नहीं किया है।

चार महानगरों में तेल के दाम

  • नई दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर पर है।
  • मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 109.98 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 94.14 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 101.51 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 91.53 रुपये प्रति लीटर है।

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया पेट्रोल का दाम

  • Nov 06, 2021:103.97 ₹/L
  • Nov 05, 2021:103.97 ₹/L
  • Nov 04, 2021:103.97 ₹/L
  • Nov 03, 2021:105.04 ₹/L
  • Nov 02, 2021:110.04 ₹/L
  • Nov 01, 2021:109.69 ₹/L
  • Oct 31, 2021:109.34 ₹/L
  • Oct 30, 2021:108.99 ₹/L
  • Oct 29, 2021:108.64 ₹/L
  • Oct 28, 2021:108.29 ₹/L
  • Oct 27, 2021:107.94 ₹/L
  • Oct 26, 2021:107.59 ₹/L
  • Oct 25, 2021:107.59 ₹/L
  • Oct 24, 2021:107.59 ₹/L
  • Oct 23, 2021:107.24 ₹/L
  • Oct 22, 2021:106.89 ₹/L
  • Oct 21, 2021: 106.54 ₹/L
  • Oct 20, 2021:106.19 ₹/L
  • Oct 19, 2021:105.84 ₹/L
  • Oct 18, 2021:105.84 ₹/L
  • Oct 17, 2021:105.84 ₹/L
  • Oct 16, 2021:105.49 ₹/L
  • Oct 15, 2021:105.14 ₹/L

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया डीजल का दाम

  • Nov 05, 2021:86.67/L
  • Nov 04, 2021:86.67/L
  • Nov 03, 2021:98.42 ₹/L
  • Nov 02, 2021:98.42 ₹/L
  • Nov 01, 2021:98.42 ₹/L
  • Oct 31, 2021:98.07 ₹/L
  • Oct 30, 2021:97.72 ₹/L
  • Oct 29, 2021:97.37 ₹/L
  • Oct 28, 2021:97.02 ₹/L
  • Oct 27, 2021:96.67 ₹/L
  • Oct 26, 2021:96.32 ₹/L
  • Oct 25, 2021:96.32 ₹/L
  • Oct 24, 2021:96.32 ₹/L
  • Oct 23, 2021:95.97 ₹/L
  • Oct 22, 2021:95.62 ₹/L
  • Oct 21, 2021:95.27 ₹/L
  • Oct 20, 2021:94.92 ₹/L
  • Oct 19, 2021:94.57 ₹/L
  • Oct 18, 2021:94.57 ₹/L
  • Oct 17, 2021:94.57 ₹/L
  • Oct 16, 2021:/94.22 ₹/L
  • Oct 15, 2021:93.87 ₹/L

पेट्रोल महंगा कैसे होता है

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें कई बार डॉलर की रेट से प्रभावित होती हैं। अगर डॉलर महंगा होता है तो क्रूड खरीदना ज्यादा महंगा पड़ जाता है और इससे पेट्रोल और डीजल का दाम भी बढ़ता है। इसी आधार पर देश में प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol Ka Dam) की समीक्षा की जाती है और बाद इसके नए सिरे से दाम तय किए जाते हैं। यह काम देश में पेट्रोलियम कंपनियां करती हैं।

देश में पेट्रोल पंप (petrol Pump) डीलर भी पेट्रोल और डीजल पर हर लीटर के हिसाब से अपना कमीशन लेते हैं। इसकी कास्ट भी पेट्रोल और डीजल के दाम पर जुड़ती है। जिससे यह महंगा हो जाता है।

पेट्रोल पर टेक्स

बाजार में बिकने वाले पेट्रोल व डीजल (Petrol-Diesel) का लोगों द्वारा जितना कुल पैसा दिया जाता है, उसका आधे से ज्यादा हिस्सा केन्द्र सरकार और राज्यों का टैक्स के रूप में होता है। बता दें कि 55.5 प्रतिशत टैक्स पेट्रोल पर और 47.3 प्रतिशत टैक्स डीजल पर लोगों से लिया जाता है।

हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

बता दें कि रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू की जाती हैं। इसके साथ ही पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story