Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol-Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी, ग्राहकों को नहीं मिल रही कोई राहत, देखें रेट

Janjwar Desk
29 March 2022 4:01 AM GMT
Petrol Ka Dam : पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी, उपभोक्ता महंगी कीमतें चुकाने को मजबूर
x

Petrol Ka Dam : पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी, उपभोक्ता महंगी कीमतें चुकाने को मजबूर

Petrol Ka Dam : पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। उपभोक्ताओं की जेब पर भारी असर पड़ रहा है।

Petrol-Petrol, Diesel Price Today : पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। आज भी तेल कंपनियों की ओर से ग्राहकों को कोई राहत नहीं दे रही है। बता दें कि आज कि पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हुई है। तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल का दाम 28 से 32 पैसे तक बढ़ा हैं और डीजल का दाम भी 33 से 37 पैसे तक बढ़ा है। बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा जारी किए गए रेट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम अब 99.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं दिल्ली में डीजल का दाम 90.77 रूपए प्रति लीटर बना हुआ है। बता दें कि 137 दिनों के बाद मंगलवार 15 मार्च 2022 को सुबह तेल के दाम बढ़ा दिए गए थे।

बता दें कि बीते वर्ष 4 नवंबर के बाद पेट्रोल डीजल के दामों में कोई वृद्धि नहीं की गई थी। सरकार के राजनीतिक विरोधियों का आरोप था कि पांच राज्यों के चुनाव के कारण मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को मूल्य बढ़ाने से रोक रखा था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल के बाद रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीददारों के लिए मूल्य में 25 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। तेल डीलरों का कहना है कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे वृद्धि की जाएगी।

इस राज्यों में पेट्रोल का दाम 100 के पार

बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू- कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का दाम 100 से ऊपर रुपए चल रहा है। बता दें कि मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक बनी हुई है।

चार महानगरों में ईंधन का दाम

दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 99.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 90.77 रुपए प्रति लीटर है।

कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 108.85 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल 93.92 रुपए है।

मुंबई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 114.19 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 98.50 रुपए प्रति लीटर है।

चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 105.18 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 95.33 रुपए प्रति लीटर है।

हर रोज अपडेट की जाती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

SMS से जाने अपने शहर में पेट्रोल डीजल का दाम

पेट्रोल डीजल के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक एसएमएस (SMS) के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑइल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा और आपको पेट्रोल डीजल की कीमत पता चल जाएगी।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध