Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol Ka Dam: दाम में दो दिनों की स्थिरता के बाद फिर पेट्रोल-डीजल चली महंगाई की राह, आम आदमी को राहत के नहीं दिख रहे आसार

Janjwar Desk
14 Oct 2021 7:23 PM GMT
Petrol Ka Dam, 10 nov 2021
x

पेट्रोल डीजल का दाम स्थिर है।

Petrol Ka Dam: महंगाई की मार से तबाह आम आदमी को सरकार के तरफ से राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही। दाम में दो दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल ने एक बार फिर महंगाई की राह पकड़ ली है।

Petrol Ka Dam: महंगाई की मार से तबाह आम आदमी को सरकार के तरफ से राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही। दाम में दो दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल ने एक बार फिर महंगाई की राह पकड़ ली है। पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी के कारण देश के विभिन्न शहरों में दोनों की कीमतें शतक का आंकड़ा छूने के बाद हर दिन एक नया रिकार्ड बनाने में लगा है। जिसका असर अन्य सामानों पर भी बढ़ती महंगाई के रूप में नजर आने लगा है। 15 अक्टूबर दिन शुक्रवार को भी तेल की कीमतों के बढ़ोतरी का मार लोगों को झेलना पड़ा।

देश में पेट्रोल-डीजल में दो दिनों तक कोई बदलाव न करने के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गुरुवार यानी 14 अक्टूबर, 2021 को एक बार फिर से दोनों ईंधनों के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी कर दी है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों ही 35-35 पैसे प्रति लीटर महंगे हुए हैंै। लगातार बढ़ती कीमत का असर माल ढुलाई से लेकर बाजार के अन्य हिस्सों पर पड़ रहा है। दिल्ली में पेट्रोल 104.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.54 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 36 पैसे महंगा हुआ है । जिसका नतीजा रहा कि पेट्रोल 110.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। डीजल में 37 पैसों की बढ़ोतरी हुई है और इसका रेट 101.40 रुपये प्रति लीटर है। शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है। उधर डीजल भी कई शहरों में रेट के मामले मंे शतक लगा चुका तो अन्य स्थानों पर शतक के करीब है। आमतौर पर हर दिन पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी होने के कारण अब अधिकांश शहरों में कीमत 100 रुपए का आंकड़ा पार कर चुका है

प्रमुख महानगरों में डीजल व पेट्रोल की कीमत

  • शहर डीजल पेट्रोल
  • दिल्ली 93.52 104.79
  • मुंबई 101.40 110.75
  • कोलकाता 96.24 105.43
  • चेन्नई 97.59 102.10

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)


इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव

लगातार बढ़ती रही पेट्रोल की कीमत का असर है कि देश के अधिकांश शहरों में यह 100 रूपये के पार हो चुके हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

कच्चे तेल में उछाल जारी होने से विश्व बाजार पर असर बरकरार

अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार में लगातार उछाल जारी है। पिछले कारोबारी सत्र में वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का दाम 0.29 प्रतिशत बढ़कर 83.89 डॉलर प्रति बैरल हो गया। लेकिन घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछली बढ़ोतरी सोमवार को हुई थी, जब तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल को 30 पैसे और डीजल को 35 पैसे प्रति लीटर महंगा किया था। हालांकि, 24 सितंबर के बाद से हुई बेतहाशा तेजी ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काफी उंचे दर पर पहुंचा दिया है।

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया पेट्रोल का दाम

  • Oct 14, 2021: 104.79 ₹/L
  • Oct 13, 2021: 104.44 ₹/L
  • Oct 12, 2021: 104.44 ₹/L
  • Oct 11, 2021:104.44 ₹/L
  • Oct 10, 2021:104.14 ₹/L
  • Oct 09, 2021:103.84 ₹/L
  • Oct 08, 2021:103.54 ₹/L
  • Oct 07, 2021:103.24 ₹/L
  • Sep 02, 2021:101.34 ₹/L
  • Sep 01, 2021:101.34 ₹/L
  • Aug 31, 2021:101.49 ₹/L
  • Aug 30, 2021:101.49 ₹/L


दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया डीजल का दाम

  • Oct 14, 2021:93.54 ₹/L
  • Oct 13, 2021:93.17 ₹/L
  • Oct 12, 2021:93.17 ₹/L
  • Oct 11, 2021:93.17 ₹/L
  • Oct 10, 2021: 92.82 ₹/L
  • Oct 09, 2021:92.47 ₹/L
  • Oct 08, 2021:92.12 ₹/L
  • Oct 07, 2021: 91.77 ₹/L
  • Sep 02, 2021: 88.77 ₹/L
  • Sep 01, 2021: 88.77 ₹/L
  • Aug 31, 2021: 88.92 ₹/L
  • Aug 30, 2021: 88.92 ₹/L


पेट्रोल व डीजल का प्रमुख शहरों में दाम

  • आगरा-101.58 ₹/L:93.72 ₹
  • प्रयागराज-101.90 /L:94.05 ₹
  • औरंगाबाद-112.08 ₹/L:102.73 ₹
  • बंगलुरु- 108.44 ₹/L:99.26 ₹
  • भोपाल-113.37 ₹/L:102.66 ₹
  • भुवनेश्वर- 105.71 ₹/L:102.00 ₹
  • चंडीगढ़-100.86 ₹/L:93.24₹
  • चेन्नई-102.10 ₹/L;97.93 ₹
  • कोयंबटूर-102.57 ₹/L;98.41 ₹
  • देहरादून-100.91 ₹/L:94.37 ₹

हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध