Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल का दाम स्थिर पर 13 दिन में दूसरी बार सीएनजी और पीएनजी के दाम में बढ़ोतरी

Janjwar Desk
13 Oct 2021 6:31 PM GMT
Petrol Price in New Delhi (18th September 2021)
x

Petrol-Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के दामों में 10 दिनों में 9 बार हुई बढ़ोतरी, जानिए कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल का ​दाम स्थिर पर 13 दिन में दूसरी बार सीएनजी और पीएनजी के दाम में बढ़ोतर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दामों में दो दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। Petrol Ka Dam| Petrol Diesel Ka Dam| Tel Ka Dam

Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल का ​दाम स्थिर पर 13 दिन में दूसरी बार सीएनजी और पीएनजी के दाम में बढ़ोतर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दामों में दो दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके बाद भी देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है। उधर डीजल भी कई शहरों में रेट के मामले में शतक लगा चुका तो अन्य स्थानों पर शतक के करीब है। इस बीच तेरह दिनों के अंदर सीएनजी और पीएनजी के दाम में दूसरी बार बढ़ोतरी से बढ़ी कीमत आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। ऐसे में 14 अक्टूबर दिन गुरुवार को भी तेल की बढ़ी कीमतों के चलते महंगाई की मार का लोगों को सामना करना पड़ा।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 104.44 रुपये जबकि डीजल का दाम 93.17 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.41 रुपये व डीजल की कीमत 101.03 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 105.09 रुपये जबकि डीजल का दाम 96.28 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.79 रुपये लीटर है तो डीजल 97.59 रुपये लीटर है।


प्रमुख महानगरों में डीजल व पेट्रोल की कीमत

  • शहर डीजल पेट्रोल
  • दिल्ली 93.17 104.44
  • मुंबई 101.03 110.41
  • कोलकाता 96.28 105.09
  • चेन्नई 97.59 101.79

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)


इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव

लगातार बढ़ती रही पेट्रोल की कीमत का असर है कि देश के अधिकांश शहरों में यह 100 रूपये के पार हो चुके हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

कच्चे तेल में उछाल जारी, यहां रिकॉर्ड दर पर बिक रहा तेल

अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार में लगातार उछाल जारी है। पिछले कारोबारी सत्र में वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का दाम 0.29 प्रतिशत बढ़कर 83.89 डॉलर प्रति बैरल हो गया। लेकिन घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछली बढ़ोतरी सोमवार को हुई थी, जब तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल को 30 पैसे और डीजल को 35 पैसे प्रति लीटर महंगा किया था। हालांकि, 24 सितंबर के बाद से हुई बेतहाशा तेजी ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काफी उंचे दर पर पहुंचा दिया है।

अब सीएनजी और पीएनजी पर भी महंगाई की मार

कच्चे तेल के दाम में आई तेजी के बाद वैश्विक गैस की कीमत बढ़ने लगी है। भारत में रिकॉर्ड स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब सीएनजी और पीएनजी के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 13 दिन में यह दूसरी बार है जब सीएनजी और पीएनजी के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। यूपी समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में सीएनजी के दाम में 2.28 रुपये प्रति किलो महंगी हुई, वहीं पीएनजी के दाम में 2.10 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर की दर से बढ़े हैं। 13 दिन में यह दूसरी बार है जब सीएनजी और पीएनजी के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में सीएनजी 47.48 रुपये प्रति किलोग्राम की जगह अब 49.76 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएनजी की कीमत 68.1 रुपये प्रति किलो है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 56.02 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी की कीमत 63.28 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में सीएनजी की कीमत 66.54 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी अब 34.86 रुपये प्रति एससीएम पर मिलगे। वहीं मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में पीएनजी की कीमत 38.37 रुपये प्रति एससीएम होगी।

सरकार ने एक अक्टूबर को नेचुरल गैस के दाम में 62 फीसदी की बढ़ोत्तरी करने का ऐलान किया था। सरकार ने घरेलू नेचुरल गैस के रेट्स को अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक के लिए बढ़ाकर 2.90 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दिया है। इसके बाद से ही सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ने की बात कही जा रही थी।


केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स ने बढ़ाई परेशानी

हाल यह है कि पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। विश्व बाजार में कीमतों में तेजी के चलते यहां भी महंगाई की अतिरिक्त मार झेलनी पड़़ रही है।


दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया पेट्रोल का दाम

  • Oct 12, 2021: 104.44 ₹/L
  • Oct 12, 2021: 104.44 ₹/L
  • Oct 11, 2021:104.44 ₹/L
  • Oct 10, 2021:104.14 ₹/L
  • Oct 09, 2021:103.84 ₹/L
  • Oct 08, 2021:103.54 ₹/L
  • Oct 07, 2021:103.24 ₹/L
  • Sep 02, 2021:101.34 ₹/L
  • Sep 01, 2021:101.34 ₹/L
  • Aug 31, 2021:101.49 ₹/L
  • Aug 30, 2021:101.49 ₹/L


दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया डीजल का दाम

  • Oct 12, 2021:93.17 ₹/L
  • Oct 12, 2021:93.17 ₹/L
  • Oct 11, 2021:93.17 ₹/L
  • Oct 10, 2021: 92.82 ₹/L
  • Oct 09, 2021:92.47 ₹/L
  • Oct 08, 2021:92.12 ₹/L
  • Oct 07, 2021: 91.77 ₹/L
  • Sep 02, 2021: 88.77 ₹/L
  • Sep 01, 2021: 88.77 ₹/L
  • Aug 31, 2021: 88.92 ₹/L
  • Aug 30, 2021: 88.92 ₹/L


पेट्रोल व डीजल का प्रमुख शहरों में दाम

  • आगरा-101.24 ₹/L:93.36 ₹
  • प्रयागराज-101.56 /L:93.70 ₹
  • औरंगाबाद-111.74 ₹/L:102.36 ₹
  • बंगलुरु- 108.08 ₹/L:98.89 ₹
  • भोपाल-113.00 ₹/L:102.29 ₹
  • भुवनेश्वर- 105.35 ₹/L:101.62 ₹
  • चंडीगढ़-100.53 ₹/L:92.90 ₹
  • चेन्नई-101.79 ₹/L;97.59 ₹
  • कोयंबटूर-102.27 ₹/L;98.08 ₹
  • देहरादून-100.57 ₹/L:94.02 ₹

हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story