Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol Ka Dam: आज फिर 35 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, दिल्ली में 105, तो मुंबई में 111 के पार

Janjwar Desk
15 Oct 2021 6:28 PM GMT
Petrol Price in New Delhi (18th September 2021)
x

Petrol-Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के दामों में 10 दिनों में 9 बार हुई बढ़ोतरी, जानिए कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल के कीमत की बढ़ती रफ्तार देख अब लगता है कि इससे उत्पन्न महंगाई से जल्द लोगों को अब राहत नहीं मिलेगी। महंगाई की बढ़ती मार के बीच डीजल के दाम तेजी से बढने का नतीजा यह होगा कि जल्द ही पेट्रोल-डीजल दोनों के दाम बराबर हो जाएंगे।

Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल के कीमत की बढ़ती रफ्तार देख अब लगता है कि इससे उत्पन्न महंगाई से जल्द लोगों को अब राहत नहीं मिलेगी। महंगाई की बढ़ती मार के बीच डीजल के दाम तेजी से बढने का नतीजा यह होगा कि जल्द ही पेट्रोल-डीजल दोनों के दाम बराबर हो जाएंगे। ऐसे में महंगाई की मार 16 अक्टूबर दिन शनिवार को भी देखने को मिली।

इसके एक दिन पूर्व भी सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई। डीजल के दाम 33 से 38 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 35 पैसे बढ़े हैं। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 105.14 रुपये जबकि डीजल का दाम 93.87 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.09 रुपये व डीजल की कीमत 101.78 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 105.76 रुपये जबकि डीजल का दाम 96.98 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.40 रुपये लीटर है तो डीजल 98.26 रुपये लीटर है।

हाल यह है कि पिछले दो हफ्तों में यह 14वीं बार है, जब पेट्रोल के दाम बढे हैं। जबकि डीजल तीन हफ्तों में 17 बार महंगा हो चुका है। देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल की कीमत पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ, बिहार, केरल और कर्नाटक सहित कई राज्यों में डीजल भी 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर के ऊपर बिक रहा है. इस बीच अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड सात साल में पहली बार 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। जिसका नतीजा हैं कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।


प्रमुख महानगरों में डीजल व पेट्रोल की कीमत

  • शहर डीजल पेट्रोल
  • दिल्ली 93.87 105.14
  • मुंबई 101.78 111.09
  • कोलकाता 96.98 105.76
  • चेन्नई 98.26 102.40

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)


कच्चे तेल में उछाल बरकरार व सरकारों के टैक्स की मार

अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार में लगातार उछाल जारी है। पिछले कारोबारी सत्र में वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का दाम 0.29 प्रतिशत बढ़कर 83.89 डॉलर प्रति बैरल हो गया। लेकिन घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछली बढ़ोतरी सोमवार को हुई थी, जब तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल को 30 पैसे और डीजल को 35 पैसे प्रति लीटर महंगा किया था। हालांकि, 24 सितंबर के बाद से हुई बेतहाशा तेजी ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काफी उंचे दर पर पहुंचा दिया है। उधर केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स की भार ने दाम में तेजी ला दी है।

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया पेट्रोल का दाम

  • Oct 15, 2021: 105.14 ₹/L
  • Oct 14, 2021: 104.79 ₹/L
  • Oct 13, 2021: 104.44 ₹/L
  • Oct 12, 2021: 104.44 ₹/L
  • Oct 11, 2021:104.44 ₹/L
  • Oct 10, 2021:104.14 ₹/L
  • Oct 09, 2021:103.84 ₹/L
  • Oct 08, 2021:103.54 ₹/L
  • Oct 07, 2021:103.24 ₹/L
  • Sep 02, 2021:101.34 ₹/L
  • Sep 01, 2021:101.34 ₹/L
  • Aug 31, 2021:101.49 ₹/L
  • Aug 30, 2021:101.49 ₹/L


दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया डीजल का दाम

  • Oct 15, 2021: 93.87 ₹/L
  • Oct 14, 2021:93.54 ₹/L
  • Oct 13, 2021:93.17 ₹/L
  • Oct 12, 2021:93.17 ₹/L
  • Oct 11, 2021:93.17 ₹/L
  • Oct 10, 2021: 92.82 ₹/L
  • Oct 09, 2021:92.47 ₹/L
  • Oct 08, 2021:92.12 ₹/L
  • Oct 07, 2021: 91.77 ₹/L
  • Sep 02, 2021: 88.77 ₹/L
  • Sep 01, 2021: 88.77 ₹/L
  • Aug 31, 2021: 88.92 ₹/L
  • Aug 30, 2021: 88.92 ₹/L


प्रमुख शहरों में क्रमशः पेट्रोल डीजल के दाम

  • आगरा- 101.92 /94.07 ₹
  • अहमदाबाद-101.87 101.17₹
  • प्रयागराज- 102.24 /94.40₹
  • औरंगाबाद-112.42/103.10 ₹
  • बंगलुरु-108.80 /99.63 ₹
  • भोपाल- 113.73 /103.03 ₹
  • भुवनेश्वर-106.06 /102.38 ₹
  • चंडीगढ़-101.20 /93.59 ₹
  • चेन्नई-102.40 /98.26 ₹
  • कोयंबटूर-102.87 /98.75 ₹
  • देहरादून-101.25 /94.73 ₹


हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध