Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल के दाम में पांच से दस रूपये तक की कमी, तो कचरा से तेल तैयार करने की यूनिट का शुभारंभ

Janjwar Desk
4 Nov 2021 1:30 AM GMT
Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल के दाम में पांच से दस रूपये तक की कमी, तो कचरा से तेल तैयार करने की यूनिट का शुभारंभ
x

पेट्रोल डीजल का दाम स्थिर है।

Petrol Ka Dam: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में की जा रही बढ़ोतरी के बीच सातवें दिन बुधवार की मध्य रात से अचानक तेल के दाम में कमी कर दी गई। Petrol Ka Dam।petrol diesel price unchanged। 04 november 2021। petrol ka dam। aaj ka petrol diesel ka dam। kya hai kitna badha।

Petrol Ka Dam: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में की जा रही बढ़ोतरी के बीच सातवें दिन बुधवार की मध्य रात से अचानक तेल के दाम में कमी कर दी गई। यह बुधवार की मध्य रात्रि से प्रभावी हो गया। जिसके अनुसार उत्पाद शुल्क में कटौती करते हुए पेट्रोल में पांच रूपये व डीजल में दस रूपये की कटौती कर दी गई है। यह माना जा रहा है कि मंगलवार को आए उप चुनावों के नतीजे में भाजपा को कई सीटों पर मिली हार से सबक लेते हुए सरकार ने यह घोषणा की है। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर उपचुनाव के परिणाम मे हार को लेकर महंगाई को कारण बताया था।

दूसरी तरफ बिहार से एक बड़ी खबर कचरा से तेल तैयार करने को लेकर आई। जिसका उदृघाटन बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने खुद करके लोगों में इसको लेकर विश्वास पैदा करने की कोशिश की। लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम के बीच छठवें दिन डीजल के दाम मे कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी,जबकि सातवें दिन पेट्रोल-डीजल दोनों के दाम नहीं बढ़े। इसके पूर्व तक हर दिनं 31 से 35 पैसे की बढ़ोतरी होती रही है। हालांकि पेट्रोल-डीजल दोनों देश के अधिकांश हिस्से में एक सौ रूपये से भी अधिक दाम पर बिक रहे है। इस बीच अचानक दीपावली के एक दिन पूर्व उत्पाद शुल्क में कमी करने की घोषणा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा संदेश देने का काम किया है। जिसके अनुसार पेट्रोल के दाम में पांच रूपये व डीजल में दस रूपये की कटौती कर दी गई है।

दूसरी तरफ अक्टूबर में पेट्रोल के दामों में कुल 24 से 25 दिन बढोतरी हुई थी। इस दौरान पेट्रोल और डीजल दोनों ही करीब 8-8 रुपये महंगे हुए।. तेल के दामों में 24 सितंबर से ही बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। इन सबके बीच देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। लेकिन अचानक उत्पाद शुल्क में कमी लाकर सरकार ने लोगों को राहत देने का काम किया है।

पिछले कारोबारी सत्र में अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत बढ़कर 84.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। हालांकि, वायदा कारोबार में इसमें गिरावट आई थी, जहां कच्चे तेल की कीमत 15 रुपये की गिरावट के साथ 6,278 रुपये प्रति बैरल रह गई।

बाजार का हाल यह है कि दिल्ली में पेट्रोल का दाम 105.04 रुपये जबकि डीजल का दाम 88.42 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये व डीजल की कीमत 96.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 110.49 रुपये जबकि डीजल का दाम 101.56 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.66 रुपये लीटर है तो डीजल 92.59 रुपये लीटर है।

प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

शहर डीजल पेट्रोल

  • दिल्ली 88.42 105.04
  • मुंबई 96.62 110.85
  • कोलकाता 91.56 105 .49
  • चेन्नई 92.59 101.66

6 रुपये के कचरे से 79 रुपये की कीमत का डीजल-पेट्रोल तैयार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में एक ऐसी मशीन लगी है जिसमें इधर से प्लास्टिक डालो तो उधर से पेट्रोल निकलेगा। यह बात कुछ पल के लिए मजाक लग सकता है,पर बिहार सरकार के मंत्री ने खुद इस तेल यूनिट का उदघाटन कर लोगों में एक विश्वास पैदा करने की कोशिश की है। इसको लेकर बड़ी बात यह है कि सिर्फ 6 रुपये के प्लास्टिक कचरे से 79 रुपये की कीमत का डीजल-पेट्रोल बन रहा है। बिहार के मुजफपफरपुर जिले के कुढ़नी के खरौना में प्लास्टिक कचरे से फ्यूल यानि पेट्रोल-डीजल बनाने वाली यूनिट का उद्घाटन बिहार राजस्व व भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने मंगलवार को किया था। देश में ये ऐसा पहला प्लांट है जहां प्लास्टिक से पेट्रोलियम प्रोडक्ट बनाए जा रहे हैं। आमलोगों में इस प्रोडक्ट को लेकर भरोसा बढ़े इसके लिए मंत्री ने प्लांट में तैयार दस लीटर डीजल भी खरीद लिया। इस दौरान इकाई को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है।। प्लास्टिक कचरा से डीजल-पेट्रोल बनाने की विधि जानने के लिए के लिए लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। इस मशीन को लगाने वाली ग्रैविटी एग्रो एन्ड इनर्जी के सीईओ आशुतोष मंगलम के मुताबिक इस फैक्ट्री में प्रतिदिन दो सौ किलो प्लास्टिक कचरे से या तो 150 लीटर डीजल या फिर 130 लीटर पेट्रोल तैयार होगा। सबसे पहले कचरे को ब्यूटेन में बदला जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद ब्यूटेन को आइसो ऑक्टेन में बदला जाएगा। फिर मशीन में ही अलग-अलग दबाव और तापमान से आइसो ऑक्टेन को डीजल या पेट्रोल में बदल दिया जाएगा। ऐसे समझिए कि 400 डिग्री सेल्सियस तापमान पर डीजल और 800 डिग्री सेल्सियस तापमान पर पेट्रोल बन सकेगा।

देहरादून में हो चुका है ट्रायल

देहरादून के इंडियन इंस्चयूट ऑफ पेट्रोलियम की ओर से डीजल और पेट्रोल का ट्रायल किया जा चुका है जो सफल भी रहा था। डीजल और पेट्रोल में अधिक ऑक्टन वैल्यू होने से माइलेज अधिक पाया गया है। इस पूरी प्रक्रिया में करीब आठ घंटे तक का वक्त लगता है। जहां तक रॉ मैटेरियल की बात है तो इसके लिए नगर निगम से 6 रुपये प्रति किलो की दर से प्लास्टिक कचरा खरीदा जाएगा।

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया पेट्रोल का दाम

  • Nov 03, 2021:105.04 ₹/L
  • Nov 02, 2021:110.04 ₹/L
  • Nov 01, 2021:109.69 ₹/L
  • Oct 31, 2021:109.34 ₹/L
  • Oct 30, 2021:108.99 ₹/L
  • Oct 29, 2021:108.64 ₹/L
  • Oct 28, 2021:108.29 ₹/L
  • Oct 27, 2021:107.94 ₹/L
  • Oct 26, 2021:107.59 ₹/L
  • Oct 25, 2021:107.59 ₹/L
  • Oct 24, 2021:107.59 ₹/L
  • Oct 23, 2021:107.24 ₹/L
  • Oct 22, 2021:106.89 ₹/L
  • Oct 21, 2021: 106.54 ₹/L
  • Oct 20, 2021:106.19 ₹/L
  • Oct 19, 2021:105.84 ₹/L
  • Oct 18, 2021:105.84 ₹/L
  • Oct 17, 2021:105.84 ₹/L
  • Oct 16, 2021:105.49 ₹/L
  • Oct 15, 2021:105.14 ₹/L

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया डीजल का दाम

  • Nov 03, 2021:88.42/L
  • Nov 02, 2021:98.42 ₹/L
  • Nov 01, 2021:98.42 ₹/L
  • Oct 31, 2021:98.07 ₹/L
  • Oct 30, 2021:97.72 ₹/L
  • Oct 29, 2021:97.37 ₹/L
  • Oct 28, 2021:97.02 ₹/L
  • Oct 27, 2021:96.67 ₹/L
  • Oct 26, 2021:96.32 ₹/L
  • Oct 25, 2021:96.32 ₹/L
  • Oct 24, 2021:96.32 ₹/L
  • Oct 23, 2021:95.97 ₹/L
  • Oct 22, 2021:95.62 ₹/L
  • Oct 21, 2021:95.27 ₹/L
  • Oct 20, 2021:94.92 ₹/L
  • Oct 19, 2021:94.57 ₹/L
  • Oct 18, 2021:94.57 ₹/L
  • Oct 17, 2021:94.57 ₹/L
  • Oct 16, 2021:/94.22 ₹/L
  • Oct 15, 2021:93.87 ₹/L

हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध