Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol-Petrol, Diesel Price Today : पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है भारी असर

24 March 2022 9:03 AM IST
Petrol-Diesel Price Today Petrol Ka Dam
x

(पेट्रोल डीजल का दाम स्थिर)

Petrol Ka Dam : पेट्रोल डीजल के लगातार दो दिनों तक दाम बढ़ने के बाद आज गुरुवार को जनता को राहत मिली है....

Petrol Ka Dam : पेट्रोल डीजल के लगातार दो दिनों तक दाम बढ़ने के बाद आज गुरुवार को जनता को राहत मिली है। आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। बता दें कि 137 दिनों के बाद बीते मंगलवार को सुबह तेल के दाम बढ़ा दिए गए थे। इसके बाद बीते दिन भी पेट्रोल डीजल के दामों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा जारी किए गए रेट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 97.01 रुपए बना हुआ है, जबकि डीजल का दाम 88.27 पर टिका हुआ है।

इस राज्यों में पेट्रोल का दाम 100 के पार

बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू- कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का दाम 100 से ऊपर रुपए चल रहा है| बता दें कि मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक बनी हुई है|

चार महानगरों में ईंधन का दाम

  • दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 97.01 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 88.27 रुपए प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 106.34 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल 91.42 रुपए है।
  • मुंबई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 11.67 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 95.85 रुपए प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 102. 91 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 92.95 रुपए प्रति लीटर है।

हर रोज अपडेट की जाती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

SMS से जाने अपने शहर में पेट्रोल डीजल का दाम

पेट्रोल डीजल के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक एसएमएस (SMS) के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑइल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा और आपको पेट्रोल डीजल की कीमत पता चल जाएगी|

Next Story

विविध