Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj Ka Mausam, 30 October: 'ला नीना' तूफान के प्रभाव से उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, दक्षिण राज्यों में बारिश का अनुमान

Janjwar Desk
29 Oct 2021 7:15 PM GMT
Aaj ka Mausam, 20 October: दक्षिण के बाद अब पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड
x
Aaj Ka Mausam, 30 October: मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे और भी ज्‍यादा ठंड का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत के राज्यों में देखने को मिल रहा है...

Aaj Ka Mausam, 30 October: उत्तर भारत में हवा का रुख बदलने लगा है। सुबह और शाम में उत्तरी भारत के राज्यों में ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, इस साल देश में ठिठुरन पैदा करने वाली ठंड होगी। पिछले कुछ सालों की तुलना में इस साल ठंड ज्यादा तेज होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि इस बार प्रशांत महासागर में होने वाली प्राकृतिक घटना ला नीना तूफान के प्रभाव से ठंड अधिक तेज होगी। नीजि संस्था स्काईमेट बेदर के अनुसार प्रशांत क्षेत्र में ला नीना उभर रहा है। इसका असर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार पर दिख सकता है। आपको बता दें कि ला नीना स्पेनिश भाषा का एक शब्द है जिसका मतलब होता है छोटी बच्ची। यह प्राकृतिक घटना प्रशांत महासागर में घटित होती है। इसका सीधा प्रभाव मौसम पर देखने को मिलेगा।


मौसम विभाग ने बताया कि इस साल अक्टूबर के आखिरी में ठण्ड दस्तक दे देती है।मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में तापमान में तेजी से कमी आ सकती है। इससे दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में ठंड तेज हो जाएगी। देश के उत्तरी इलाकों में पारा अगले दो दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। उत्‍तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिल्‍ली में अगले सप्‍ताह तक तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे और भी ज्‍यादा ठंड का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत के राज्यों में देखने को मिल रहा है। इस कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है।

इस बीच, बिहार में शुक्रवार को राजधानी पटना और अन्य जिलों में आकाश पूरी तरह से साफ रहा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है। बिहार के ज्यादातर इलाकों में अभी न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री तक बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में भी पारा लगातार नीचे गिर रहा है। कानपुर, लखनऊ समेत अन्य जिलों में ठंड बढ़ने लगी है।

आडिशा में बारिश का आनुमान

वहीं ठंड के अलावा कुछ राज्य बारिश का कहर झेल रहे हैं। दक्षिण राज्यों में बारिश का सिलसिला 31 अक्टूबर तक जारी रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभगा के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगोपसागर और श्रीलंका के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके प्रभाव से ओडिशा के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की जानकारी दी गई है। भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विभाग केन्द्र की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगोप सागर और श्रीलंका तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के साथ ही समान्तराल चक्रवात सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से ओडिशा मे 29 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। कम दबाव के कारण ओडिशा के 7 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम

स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बना हुआ निम्न दबाव तमिलनाडु की ओर बढ़ेगा तथा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के जिलों में भारी बारिश देगा। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में भी मौसम शुष्क तथा हल्का गर्म रहेगा।


वहीं, 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है। नवंबर के पहले सप्ताह के दौरान केरल और कर्नाटक में भारी वर्षा की संभावना है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध