शरीर को स्वस्थ और निरोगी रखने के लिए भोजन में प्रोटीन है बहुत जरूरी !

जून, 2021 के बाद सबसे खराब स्थिति में पहुंची महंगाई।
Protein in our diet: हमारे दैनिक भोजन में समुचित मात्रा में प्रोटीन और विटामिन बहुत जरूरी हैं। शरीर की कोशिकाओं के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव के लिए प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह मांसपेशियों, हड्डियों, त्वचा, बालों और नाखूनों के विकास के साथ-साथ एंजाइमों, हार्मोन के संतुलन और रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाने में सहायक है। यह पेट को लंबे समय तक तृप्त रखकर वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
प्रोटीन का महत्व और उनके प्रमुख कार्य
प्रोटीन हमारे शरीर के कोशिकाओं और ऊतकों का निर्माण करते हैं। यह नई कोशिकाओं के निर्माण और पुरानी कोशिकाओं की मरम्मत के लिए आवश्यक है। प्रोटीन मांसपेशियों (muscles) और हड्डियों के विकास और उन्हें मजबूत रखने के लिए अपरिहार्य है।
ये शरीर के लिए हार्मोन और एंजाइम का निर्माण करते हैं।
प्रोटीन हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक और महत्वपूर्ण बात कि लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद प्रोटीन शरीर में ऑक्सीजन पहुँचाने का कार्य भी करते हैं।
प्रोटीन हमारे बाल और त्वचा के स्वास्थ्य की देखभाल करते हैं।
प्रोटीन प्राप्त करने के मुख्य स्रोत
प्रोटीन के शाकाहारी स्रोतों में दालें, बीन्स, सोयाबीन, छोले, राजमा, क्विनोआ, मेवे बीज और साबुत अनाज प्रोटीन के उत्कृष्ट स्रोत हैं।टोफू, दूध और दही शामिल हैं, जबकि मांसाहारी स्रोतों में अंडे का सफेद भाग, मछली, चिकन और लीन मीट शामिल हैं। मांस, मछली,अंडे और डेयरी उत्पाद सभी शरीर के लिए आवश्यक अमीनो एसिड प्रदान करते हैं।
(जनस्वास्थ्य चिकित्सक डॉ. ए. के.अरुण की शीघ्र प्रकाशित होने वाली पुस्तक “द ब्रेकफास्ट” का एक अंश, हील इनिशिएटिव)





