Begin typing your search above and press return to search.
स्वास्थ्य

आहार में मामूली बदलाव लाकर कम किया जा सकता है कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानिये इस जानलेवा रोग से कैसे करें बचाव !

Janjwar Desk
27 Feb 2026 7:53 PM IST
आहार में मामूली बदलाव लाकर कम किया जा सकता है कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानिये इस जानलेवा रोग से कैसे करें बचाव !
x
कैंसर के खतरे को कम करने के लिए कोई रामबाण औषधि नहीं है। आप अपने आहार में मामूली बदलाव लाकर कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने भोजन में रोजाना कुछ चीजों को शामिल करना पड़ेगा, जिसमें ज्यादा से ज्यादा एंटी इंफ्लेमेटरी गुण वाला भोजन और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी है...

जनस्वास्थ्य चिकित्सक डॉ. एके अरुण की टिप्पणी

अपने देश में कैंसर रोगियों के आंकड़े हर रोज बढ़ रहे हैं। युवाओं में कैंसर के बढ़ते मामले परेशान करने वाले हैं। इससे बचने के लिए आपको अपनी खराब हो चुकी दिनचर्या में सुधार लाने की सबसे ज्यादा जरूरत है।

कैंसर के खतरे को कम करने के लिए कोई रामबाण औषधि नहीं है। आप अपने आहार में मामूली बदलाव लाकर कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने भोजन में रोजाना कुछ चीजों को शामिल करना पड़ेगा, जिसमें ज्यादा से ज्यादा एंटी इंफ्लेमेटरी गुण वाला भोजन और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी है। ऐसी 5 चीजें हैं जिन्हें आप अपने रोजाना के खाने की प्लेट में शामिल कर सकते हैं।

कैंसर के खतरे को कम करने वाले भोजन

पर्पल शकरकंद : रोजाना पर्पल शकरकंद खाना कैंसर के खतरे को कम करता है। शकरकंद में एंथोक्यानिंस एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो सूजन को कम करता है और सेलुलर डैमेज को कम करता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि इससे कोलन कैंसर सेल्स की ग्रोथ कम हो जाती है।

ब्रोकली स्प्राउट्स : खाने में रोजाना ब्रोकली जरूर शामिल करें। इसमें सल्फोराफेन नामक एक कंपाउंड पाया जाता है, जो डिटॉक्स और एंटीऑक्सीडेंट्स को एक्टिवेट करता है। इसलिए ब्रोकली को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

कीवी : विटामिन सी से भरपूर कीवी सेहत के लिए फायदेमंद फल है। कीवी में विटामिन सी के अलावा फाइबर और पॉलीफिनॉल्स पाए जाते हैं। कीवी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो डीएनए प्रोटेक्शन में मदद करते हैं और एंटीऑक्सीडेंट्स को रेगुलेट करते हैं। इससे पाचन में सुधार आता है।

ग्रीन टी : रोजाना ग्रीन टी पीना सेहत के लिए लाभदायक साबित होता है। ग्रीन टी में EGCG हाई होता है और ये ट्यूमर को दबाने का काम करता है। कई रिसर्च में पाया गया है कि ग्रीन टी पीने से कैंसर का खतरा कम होता है।

बीन्स : रोजाना आधा कप बीन्स खाने से 7-8 ग्राम फाइबर मिलता है। एक युवा को रोज 25-38 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे पूरा नहीं कर पाते हैं। जितना ज्यादा फाइबर खाएंगे कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा उतना कम होगा। इसलिए फाइबर से भरपूर चीजों को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। (हील इनिशिएटिव)

Next Story

विविध