Begin typing your search above and press return to search.
आजीविका

Lakhimpur Khiri : भाजपाइयों ने शुरू किया अपनी ही पार्टी का विरोध, किसान की फसल जलने के बाद आज मण्डल मंत्री का छलका दर्द

Janjwar Desk
23 Oct 2021 10:22 AM GMT
lakhimpur khiri
x

(अपनी पीड़ा बताता भाजपा का मंडल मंत्री)

Lakhimpur Khiri : भाजपा के मंडल मंत्री ने आगे कहा की योगी आदित्यनाथ जी, आपकी सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं का ये हाल है तो आम किसानो की हालत तो बहुत ही खराब है...

Lakhimpur Khiri (जनज्वार) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल बयान दिया की यूपी पूरी दुनिया का पेट पाल सकता है। योगी के इस बयान पर पहले भी संदेह था और अब भी है। अब तो संदेह और भी अधिक गहरा गया है, क्योंकि अब उनके बयान के बाद भाजपाइयों ने ही अपना पेट खोलकर दिखाना शुरू कर दिया है।

दरअसल आज लखीमपुर खीरी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा का एक पदाधिकारी जो खुद को अनुराग बाजपेई मंडल मंत्री कुंभी भाजपा युवा मोर्चा बता रहा है। उसका कहना है की पिछले 18 तारीख से लेकर उसकी ट्रैक्टर ट्राली मैगनगंज मंडी में बिक्री को लेकर खड़ी है।

मंडल मंत्री का कहना है कि उसने भाजपा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राम पांडेय जी से बात की थी। लेकिन न तो उन्होने और ना ही जिला प्रशासन कोई बात सुनने को तैयार है। मंडल मंत्री ने आगे कहा की योगी आदित्यनाथ जी, आपकी सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं का ये हाल है तो आम किसानो की हालत तो बहुत ही खराब है।

भाजपा मंडल मंत्री का यह बयान उस समय आया है जब योगी आदित्यनाथ यूपी चुनाव को लेकर अपने चरम पर हैं और वह घूम-घूमकर अपना प्रपंच फैला रहे हैं। जनज्वार ने आज सुबह ही यह सवाल दागा था कि, जब किसानों की हालत खराब है तो किस मुँह से योगी का यह बयान आया जब यूपी पूरी दुनिया का पेट भर सकता है।

गौरतलब है कि कल शुक्रवार 22 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में किसान क्रय केंद्र के अंदर एक किसान ने अपनी ही फसल को आग के हवाले कर दिया था। किसान का आरोप था कि उसकी फसल कई दिन बाद भी नहीं बिकी। वहीं आज ललितपुर में एक किसान की खाद की लाइन में दो दिन खड़े रहने से मौत हो गई।

Next Story

विविध