Begin typing your search above and press return to search.
हाशिये का समाज

UP : रामपुर में किशोरी से रेप के बाद बना दिया सेक्स वर्कर, चंगुल से छूटी लड़की ने परिजनों को बताई आपबीती

Janjwar Desk
17 Nov 2020 5:32 PM GMT
UP : रामपुर में किशोरी से रेप के बाद बना दिया सेक्स वर्कर, चंगुल से छूटी लड़की ने परिजनों को बताई आपबीती
x

प्रतीकात्मक फोटो

पीड़िता के साथ महफूज ने दुष्कर्म किया और दोनों उसे अगले दिन चपटा कॉलोनी में रुकसाना नाम की महिला के घर में ले आए, वहां भी एक व्यक्ति ने पूरी रात युवती के साथ दुष्कर्म किया....

जनज्वार। उत्तर प्रदेश का लॉ एंड आर्डर लुप्त हो रहा है। अब रामपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक नाबालिग लड़की के साथ पहले रेप किया गया। फिर उसे जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि नाबालिग बदमाशों के चुंगल से भागकर घर पहुंची और घटना की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी। लड़की की शिकायत के बाद एक्शन में आई पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की हैए जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही 3 लोगों की तलाश जारी है।

लड़की का आरोप है कि उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे बंधक बनाकर देह व्यापार कराया गया। रामपुर थाना गंज क्षेत्र के सेजनी नानकार निवासी एक महिला ने थाना गंज में अपनी 15 साल की लड़की के 27 सितंबर से गायब होने की सूचना दी थी। परिजनों ने खुद भी युवती की काफी तलाशा था। लेकिन वह कहीं नहीं मिली, फिर किसी तरह लड़की घर पहुंची और उसने परिजनों को अपनी आप बीती घटना के बारे में बताया।

लड़की ने अपने परिजनों को बताया कि घटना की शाम उसे ककराववा गांव के महफूज और शहनाज मिले। दोनों उसे बहला-फुसलाकर ककरोआ गांव ले गए। वहां महफूज ने उसके साथ दुष्कर्म किया और दोनों उसे अगले दिन चपटा कॉलोनी में रुकसाना नाम की महिला के घर में ले आए। वहां भी एक व्यक्ति ने पूरी रात युवती के साथ दुष्कर्म किया।

यहां उसे दो से तीन दिन तक रखा गया जहां उसके साथ रोज रेप होता रहा। यहां से उसे आसरा कॉलोनी डूंगरपुर निवासी आसमा के घर ले गए। वहां भी रोजाना उसके साथ दुष्कर्म होता रहा।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि थाना गंज में एक किशोरी की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी लड़ झगड़ कर घर से चली गई। एक महिला उसे अपने साथ ले गई। जहां उसे दो जगह बेचा गया बाद में लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ अनैतिक देह व्यापार कराया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लड़की की मां की भूमिका संदिग्ध लग रही है। लेकिन पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Next Story

विविध