Begin typing your search above and press return to search.
आंदोलन

#FarmersProtest : बड़ी संख्या में पंजाब से किसान दिल्ली के लिए कर रहे हैं कूच, ट्रैक्टरों को किया जा रहा है सेनिटाइज

Janjwar Desk
28 Nov 2020 4:00 AM GMT
#FarmersProtest : बड़ी संख्या में पंजाब से किसान दिल्ली के लिए कर रहे हैं कूच, ट्रैक्टरों को किया जा रहा है सेनिटाइज
x
किसानों का कहना है कि वे लंबे समय के लिए यहां आए हैं, जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिया जाता लौटेंगे नहीं...

जनज्वार। दिल्ली में अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करने की कोशिश में जुटे हजारों किसान शनिवार की सुबह टिकरी बार्डर व सिंघु बार्डर पर जुटे हैं। टिकरी बार्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। उधर, पंजाब-हरियाणा के सिंघु बार्डर पर भी किसान प्रदर्शन करने के लिए जुटे हैं।


दिल्ली पुलिस द्वारा बुराडी मैदान में किसानों को प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने के बाद भी उन्हें टिकरी व सिंघु बार्डर पर रोक रखा गया है। किसानों ने कहा है कि अगर उन्हें दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाता है तो यूं ही सड़क पर रहेंगे।

आगे बढने से रोके जाने के बाद पंजाब के किसानों ने सिंघु बार्डर पर हाइवे पर ही एक मीटिंग की। इस संबंध में किसानों ने कहा कि 1965 में जब पाकिस्तान से जंग शुरू हो गई थी और अमेरिका ने अनाज देना बंद कर दिया तब लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया। उनके कहने कहा मतलब था कि सेना बार्डर पर जंगल लड़ रही है और आप देश के अंदर अनाज पैदा करने की लड़ाई लड़ो।

एक प्रदर्शनकारी किसान ने कहा कि हमार विरोध प्रदर्शन तबतक जारी रहेगा जब कृषि कानून वापस नहीं ले लिया जाता है। हम यहां लंबे समय के लिए आए हैं।



उधर, भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने कहा है कि प्रदर्शकारी किसानों को हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने तीन दिसंबर को वार्ता के लिए बुलाया है, उन्हें पहले भी बुलाया गया था। पर, कांग्रेस राजनीति करना चाहती है, किसानों के कंधे पर आगे बढना चाहती है। दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस की यह दोहरी नीति है, जो कभी चलने वाली नहीं है।


पंजाब के फतेहगढ साहिब से किसानों का एक बड़ा जत्था कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन के लिए दिल्ली की ओर रवाना हुआ है। ये किसान ट्रैक्टर पर सवार है, जिस पर उन्होंने जरूरत का सारा सामान रखा हुआ है ताकि लंबे समय तक आंदोलन में टिके रहें।

बुराड़ी ग्राउंड में जिन ट्रैक्टरों को प्रदर्शन की अनुमति दी गई है, उन्हें नगर निगम के कर्मियों द्वारा सेनिटाइज किया जा रहा है। ऐसा कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर किया जा रहा है।


दिन में बड़ी संख्या में किसान हरियाणा के सिंघु बाॅर्डर पर डटे हुए हैं।


पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की ओर लगातार रवाना हो रहे हैं। पंजाब से के अलग-अलग जगह से पहुंचे किसानों का जत्था सिंघु बार्डर पर जमा हुआ है। एक किसान ने कहा है कि हम दिल्ली में मेन हाइवे जाम कर आवाजाही बंद कर देंगे, हमारी कमेटी जो कहेगी हम वही करेंगे।

Next Story

विविध