Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Actress Raima Islam Murder: बोरे में मिला अभिनेत्री का शव, पति ने कबूला गुनाह, जानें क्या है हत्या का कारण?

Janjwar Desk
19 Jan 2022 4:39 PM IST
Actress Raima Islam Murder: बोरे में मिला अभिनेत्री का शव, पति ने कबूला गुनाह, जानें क्या है हत्या का कारण?
x

Actress Raima Islam Murder: बोरे में मिला अभिनेत्री का शव, पति ने कबूला गुनाह, जानें क्या है हत्या का कारण?

Actress Raima Islam Murder: बांग्लादेशी अभिनेत्री राइमा इस्लाम शिमू ढाका के बाहरी इलाके में मृत पाई गईं. उनका शव सोमवार को केरानीगंज में हजरतपुर ब्रिज के पास एक बोरे में मिला था.

Actress Raima Islam Murder: बांग्लादेशी अभिनेत्री राइमा इस्लाम शिमू ढाका के बाहरी इलाके में मृत पाई गईं. उनका शव सोमवार को केरानीगंज में हजरतपुर ब्रिज के पास एक बोरे में मिला था. शिमू के लापता होने के बाद रविवार को उनके परिजनों ने कालाबागान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. स्थानीय लोगों की सूचना पर केरानीगंज मॉडल स्टेशन से पुलिस की टीम ने शव को बरामद किया.

शूटिंग के लिए रविवार को घर से निकलीं बांग्लादेश की अभिनेत्री राइमा इस्लाम शिमू का दो टुकड़े में शव एक बोरे में मिला है। पुलिस के अनुसार अभिनेत्री की हत्या उसके पति सखावत ने की है और दोस्त की मदद से शव को छिपा दिया था। पुलिस ने अभिनेत्री के पति और उसके ड्राइवर व दोस्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार शिमू रविवार की सुबह मावा में शूटिंग के लिए घर से निकली थीं। इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका था। शूटिंग वाली जगह पर भी वो नहीं पहुंची थीं। शाम तक घर नहीं लौटने के बाद परिवार वालों ने शिमू के लापता होने की घर पुलिस को दी। कालाबागान थाने में इस बात की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद राइमा का शव दो टुकड़े कर एक बोरे में मिला था।


ढाका पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मारुफ हुसैन सरदार ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में इस बात का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक शिमू की लाश ढाका शहर के केरानीगंज में आलियापुर इलाके में हजरतपुर ब्रिज के पास सड़क किनारे एक बोरे में मिली। पुलिस ने शक के आधार पर पति सखावत व अन्य से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार सखावत ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 35 साल कीअभिनेत्री के शरीर और गर्दन पर भी चोट के निशाना मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस के पति और उसके दोस्त समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने कहा कि एक्ट्रेस के पति सखावत, ड्राइवर और दोस्त को तीन दिनों के लिए रिमांड पर लिया गया है। शिमू के लापता होने के बाद रविवार को उसके परिजनों ने कालाबागान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

बता दें कि 35 वर्षीय अभिनेत्री ने 1998 में फिल्म 'बार्तामन' से करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने कुल 25 फिल्मों में काम किया है. वह बांग्लादेश फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन की सदस्य भी थीं. फिल्मों के अलावा, उन्होंने टीवी नाटकों में भी काम किया और उनका निर्माण भी किया था.

Next Story

विविध