Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Adhir Ranjan Chowdhury News: अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मांगी माफी, चिट्टी लिखकर कही ये बात

Janjwar Desk
29 July 2022 11:26 PM IST
राष्ट्रपति से माफी मांगने के बाद अधीर रंजन ने स्पीकर से स्मृति ईरानी की शिकायत, सोनिया के खिलाफ कमेंट्स पर जताई सख्त नाराजगी
x

राष्ट्रपति से माफी मांगने के बाद अधीर रंजन ने स्पीकर से स्मृति ईरानी की शिकायत, सोनिया के खिलाफ कमेंट्स पर जताई सख्त नाराजगी

Adhir Ranjan Chowdhury News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu ) के लिए राष्ट्रपत्नी (Rashtrapatni) शब्द का इस्तेमाल करने वाले लोकसभा (Loksabha) में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी (Congress Lok Sabha MP Adhir Ranjan Chowdhury) ने माफी मांग ली है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर माफी मांगी है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी जीभ फिसल गई थी, जिसकी वजह से वह राष्ट्रपति की जगह राष्ट्रपत्नी कह गए। अभी हाल ही में द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को एक टीवी इंटरव्यू के दौरान भारत की पहली आदिवासी और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह दिया था। जिसके बाद सांसद में इस बयान को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। बीजेपी ने अधीर रंजन के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी माफी मांगने के लिए कहा। इस बयान को लेकर संसद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी के बीच नोकझोंक तक हुई।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस मामले पर माफी की मांग की। इस विवाद पर खुद सोनिया गांधी ने एक पत्रकार के सवाल पर कहा कि चौधरी अपने बयान पर पहले ही माफी मांग चुके हैं।

Next Story

विविध