Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Al Qaeda al-Zawahiri Killed : सरगना अल जवाहिरी ने की थी हिजाब गर्ल की तारीफ, मुस्कान खान को बताया था महान महिला

Janjwar Desk
2 Aug 2022 3:30 AM GMT
Al Qaeda al-Zawahiri Killed : सरगना अल जवाहिरी ने की थी हिजाब गर्ल की तारीफ, मुस्कान खान को बताया था महान महिला
x
Al Qaeda al-Zawahiri Killed : अल जवाहिरी ने अपने वीडियो में कहा था हिंदू भारत की सच्चाई सामने लाने और इसके मूर्तिपूजक लोकतंत्र के ढकोसले को बेनकाब करने के लिए अल्लाह उन्हें इनाम बख्शें।

Al Qaeda al-Zawahiri Killed : अलकायदा ( Al Qaeda ) का चर्चित आतंकी अयमान अल जवाहिरी ( Ayman al Zawahiri ) अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया। इसकी पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति और तालिबान के अधिकारियों ने कर दी है। इसी के साथ एक बार फिर भारतीय हिजाब गर्ल ( Hijab girl ) मुस्कान खान ( Muskan Khan ) भी चर्चा में आ गई है। दरअसल, अयमान अल जवाहिरी ने कर्नाटक हिजाब विवाद ( karnataka Hijab controversy ) के दौरान मुस्कान खान की तारीफ की थी। साथ ही उसने बताया था कि मुस्कान इंडिया की एक महान महिला है। ये बात अलग है कि हिजाब गर्ल ( Hijab girl ) की तारीफ के बाद हिंदू संगठनों के लोगों ने इस मामले की जांच की मांग की थी।

बता दें कि मार्च अप्रैल 2022 में कर्नाटक सहित देशभर में हिजाब विवाद के बीच जय श्री राम के नारे लगाने वाले छात्रों के सामने मुस्कान खान ( Muskan Khan ) ने अल्लाहू अकबर के नारे लगाए थे।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा था कि मुस्कान को हिरासत में लेकर और जांच करने और पता लगाने की जरूरत है कि क्या उसके आतंकी संबंध हैं। जब तक जांच नहीं हो जाती, उसे बाहर नहीं जाने दिया जाना चाहिए। अगर आतंकी संगठन अल.कायदा के साथ कोई संबंध पाया जाता है, तो मुस्कान को पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए।

कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने भी हिजाब विवाद पर जवाहिरी का बयान आने के बाद कहा था कि हिजाब के बचाव में खड़ी रही छात्रा मुस्कान ( Muskan Khan ) की तारीफ करना इस विवाद में अज्ञात तत्वों की संलिप्तता को साबित करता है। ज्ञानेंद्र ने वीडियो में मुस्कान की जवाहिरी द्वारा तारीफ किये जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि हम शुरूआत से ही यह कहते आ रहे हैं और हाईकोर्ट ने भी अपने फैसले के दौरान सुझाव दिया था कि हिजाब विवाद के पीछे कुछ अज्ञात तत्वों की संलिप्तता होने की संभावना है। अब यह साबित हो गया है क्योंकि अल-कायदा के लोग अब वीडियो जारी कर रहे हैं। चीजें किस तरह से हो रही हैं, उनके बीच क्या संबंध है। इन सभी की पुलिस जांच कर रही है। वह पता लगा लेगी। ये बात अलग है कि कर्नाटक पुलिस अभी तक कुछ पता नहीं लगा पाई।

मुंस्कान के पिता ने कहा था हम नहीं जानते अल जवाहिरी कौन है

हालांकि, अल जवाहिरी ( Ayman al Zawahiri ) के बयान से दूरी बनाते हुए मुस्कान के पिता ने आतंकी संगठन सरगना के बयान को गलत करार दिया और कहा कि वह और उनके परिवार के सदस्य भारत में शांतिपूर्वक रह रहे हैं। मुस्कान ( Muskan Khan ) के पिता मोहम्मद हुसैन खान ने कर्नाटक के मांडया में कहा था कि हम इसके बारे में कुछ नहीं जानते हैं। हम नहीं जानते कि वह कौन है। मैंने उसे आज पहली बार देख हम यहां प्रेम एवं भाईचारे के साथ रह रहे हैं। जवाहिरी द्वारा वीडियो में मुस्कान की तारीफ किये जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि लोग जो चाहें कह सकते हैं। यह अनावश्यक परेशानी पैदा कर रहा है। हम देश में शांतिपूर्वक रह रहे हैं। हम नहीं चाहते कि वह इस बारे में बात करे क्योंकि वह हमसे संबद्ध नहीं है। यह गलत है। यह हमारे बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश है।

क्या कहा था अल जवाहिरी ने

अलकायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी ( Ayman al Zawahiri ) ने भारत में लोकतंत्र को निशाना बनाने के लिए कर्नाटक के हालिया हिजाब विवाद ( Hijab girl ) का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि हमें मूर्तिपूजक हिंदू लोकतंत्र की मृगतृष्णा से छले जाने को रोकना होगा। आतंकी संगठन अलकायदा ने 8.43 मिनट की एक वीडियो क्लिप जारी की थी और इसे अमेरिकी इंटेलीजेंस ग्रुप ने सत्यापित किया था। वीडियो क्लिप में जवाहिरी ने फरवरी की शुरूआत में अपने कॉलेज में हिजाब का विरोध कर रहे छात्रों के एक समूह का मुकाबला करने के लिए कर्नाटक की छात्रा मुस्कान खान की तारीफ भी की थी।

अल्हाल उन्हें इनाम बख्शें

वीडियो में जवाहिरी को एक गजल सुनाते भी देखा जा सकता है जिसमें अल-कायदा सरगना ने कहा है कि उसने इसे हमारी मुजाहिद बहनों और उनकी दिलेरी के लिए लिखा है। उसने वीडियो में कहा था हिंदू भारत की सच्चाई सामने लाने और इसके मूर्तिपूजक लोकतंत्र के ढकोसले को बेनकाब करने के लिए अल्लाह उन्हें इनाम बख्शें।

भारत के मुसलमानों को संबोधित करते हुए जवाहिरी ( Ayman al Zawahiri ) ने कहा था कि उन्हें यह महसूस करना चाहिए कि वास्तविक दुनिया में मानवाधिकार या संविधान का सम्मान या कानून नाम की कोई चीज नहीं है। अल-कायदा सरगना ने कहा था कि यह छल करने की वही साजिश है, जिसका पश्चिमी देशों ने हमारे खिलाफ इस्तेमाल किया है, जिसकी सही प्रकृति फ्रांस, हॉलैंड और स्विटरजरलैंड ने उस वक्त सामने ला दी जब उन्होंने हिजाब को प्रतिबंधित कर दिया। जबकि सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र होने की इजाजत दे दी।

इस्लाम का दुश्मन लगाता है हिजाब पर पाबंदी

अल जवाहिरी ने कहा था कि इस्लाम का दुश्मन एक है और वही है जो हिजाब ( Hijab girl ) पर पाबंदी लगाता है। इस्लामी शरिया पर हमला करता है। यह इस्लाम पर, इसके मूल सिद्धांत, इसके कानून, इसकी आचार नीति और रीति-रिवाजों पर हमला है। चीन से लेकर इस्लामी मुगारेब तक के मुस्लिमों की एकजुटता का आह्वान करते हुए जवाहिरी ने कहा कि हमें सिर्फ अल्लाह पर भरोसा करना चाहिए और एक दूसरे की सक्रियता से मदद करनी चाहिए। हमें समझना चाहिए कि जो सरकारें हम पर थोंप दी गईं, खासतौर पर पाकिस्तान और बांग्लादेश में वे हमें नहीं बचाएंगी बल्कि वे उन दुश्मनों को बचाएंगी जिन्होंने उन्हें हमसे लड़ने की ताकत दी है।

Next Story

विविध