Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Almora News : 65 साल की बुजुर्ग महिला का शव जंगल में मिला इस हाल में, बाघ के हमले में जान जाने का अंदेशा

Janjwar Desk
16 April 2022 9:45 AM GMT
Almora News :  65 साल की बुजुर्ग महिला का शव जंगल में मिला इस हाल में, बाघ के हमले में जान जाने का अंदेशा
x

Almora News : 65 साल की बुजुर्ग महिला का शव जंगल में मिला इस हाल में, बाघ के हमले में जान जाने का अंदेशा

Almora News : डीएफओ ने बताया कि महिला को या तो गुलदार ने मारा है या बाघ ने मारा है, इसकी जांच की जा रही है। 65 साल की बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थी....

Almora News : उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले (Almora) में वन्यजीव के हमले में एक और मौत हो गई। इस बार पैंसठ साल की यह बुजुर्ग महिला (Elderly Women) किसी हिंसक वन्यजीव की शिकार होने की बात की जा रही है। महिला अपने परिवार की इकलौती सदस्य थी जो जंगल से लकड़ी लाकर, रिसोर्ट आदि में बेचकर अपनी गुजर-बसर करती थी। शुक्रवार को महिला जंगल लकड़ी लेने गई थी, लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी थी। शनिवार को ग्रामीण उसकी खोज के लिए जंगल गए तो इस महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। इस क्षेत्र में मार्च माह में भी

बाघ ने एक महिला को मारा था। डीएफओ महातिम यादव ने बताया आज सुबह क्षेत्र के गांव के ग्राम प्रधान ने बताया कि मरचूला क्षेत्र की झड़गाव की रहने वाली परी देवी (65 वर्ष) जो घर में अकेली रहती थी। शुक्रवार को वह जंगल में लकड़ी लेने गई। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया। 10 बजे उसका शव बरामद किया गया।

डीएफओ ने बताया कि महिला को या तो गुलदार ने मारा है या बाघ ने मारा है। इसकी जांच की जा रही है। 65 साल की बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थी। गुजारे के लिए वह इस उम्र में रोज जंगल में जाती थी। लकड़ी एकत्र कर लकड़ी बेचती थी।

बताया जाता है मृतका के परिवार में कोई नहीं है। पति की मौत के बाद वह अकेले रहती थी। गांव के लोगों ने बताया कि बुजर्ग महिला रोज जंगल में लड़कीं एकत्र कर 200 रुपये में होटल और रिजॉर्ट में बेचती थी। इससे ही अपना खर्चा चलाती। शुक्रवार को भी नदी के पास चप्पल उतार कर वह जंगल में गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। आज सुबह उसका शव मिला। गांव के लोगों ने बताया की महिला को बाघ ने मारा है। उसका आधा शरीर खा डाला। अंदेशा जताया जा रहा है कि बाघ ने महिला को मार डाला हो। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि जिस जगह पर महिला का शव मिला है। वह कार्बेट क्षेत्र से जुड़ा है। जिस तरीके से जानवर ने महिला के शव को खाया है। उससे लग रहा है बाघ ने ही महिला को मारा हो। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया क्षेत्र में ट्रैप कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। वह खुद क्षेत्र में जा रहे हैं।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध