Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Amazon-Future Group Deal Suspend: CCI ने Amazon पर लगाया 200 करोड़ का जुर्माना, फ्यूचर कूपन डील भी हुआ सस्पेंड, जानिए क्या है मामला

Janjwar Desk
17 Dec 2021 10:56 PM IST
Amazon ने बेची राधा कृष्ण की अश्लील पेंटिंग, भड़के हिन्दू संगठन, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #Boycott_Amazon
x

Amazon ने बेची राधा कृष्ण की अश्लील पेंटिंग, भड़के हिन्दू संगठन, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #Boycott_Amazon 

Amazon-Future Group Deal Suspend: कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ़ इंडिया (CCI) ने शुक्रवार को 2019 में अमेजन (Amazon) की फ्यूचर कूपन के साथ हुई डील को सस्पेंड कर दिया। फ्यूचर कूपन फ्यूचर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है।

Amazon-Future Group Deal Suspend: कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ़ इंडिया (CCI) ने शुक्रवार को 2019 में अमेजन (Amazon) की फ्यूचर कूपन के साथ हुई डील को सस्पेंड कर दिया। फ्यूचर कूपन फ्यूचर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। रेगुलेटर अप्रूवल के दौरान जानकारी छिपाने पर अमेजन (Amazon) पर 200 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ़ इंडिया CCI ने 57 पन्नों के आदेश में कहा, डील की नए सिरे से जांच करना ज़रूरी है।

फ्यूचर कूपन प्राइवेट लिमिटेड और कन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) का आरोप है कि अमेजन (Amazon) का फ्यूचर कूपन प्राइवेट लिमिटेड में 49% हिस्सेदारी का मक़सद फ्यूचर रिटेल लिमिटेड को इनडायरेक्ट रूप से कंट्रोल करना था, जिसका उसने खुलासा नहीं किया था। कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ़ इंडिया CCI ने भी अपने आदेश में कहा, 'अमेजन (Amazon) ने डील के अपने असली मक़सद को छिपाया और एग्रीमेंट के लिए झूठे और ग़लत बयान दिए।' फ्यूचर ग्रुप के रिटेल, होलसेल और लॉजिस्टिक्स बिजनेस को रिलायंस रिटेल ने 24,713 करोड़ रुपए में ख़रीदने की घोषणा की थी। इसी के बाद से ये विवाद चल रहा है।

बता दें कि 16 नवंबर को, दिल्ली हाईकोर्ट ने CCI को निर्देश दिया था कि वह दो हफ्ते के भीतर अमेजन-फ्यूचर डील पर अपना फैसला दे। सीसीआई को ऐसा करने के लिए दो हफ्तों का समय दिया गया था। इससे पहले कैट (CAIT) ने भी सीसीआई के खिलाफ एक पीआईएल दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि उसने ऐमजॉन को जून में ही कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन उस पर अब तक कोई फैसला नहीं दिया है।

Next Story

विविध