Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने फिर बोला BJP-RSS पर हमला, कहा - ये लोग जय सिया राम न बोलकर करते हैं मां सीता का अपमान

Janjwar Desk
3 Dec 2022 4:13 AM GMT
Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने फिर बोला BJP-RSS पर हमला, कहा - ये लोग जय सिया राम न बोलकर करते हैं मां सीता का अपमान
x

file photo

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने कहा कि मेरा आरएसएस के दोस्तों से अनुरोध है, कृपया जय श्री राम के साथ-साथ जय सिया राम और हे राम का भी जाप करें। सीताजी का अपमान न करें।

Bharat Jodo Yatra : गुजरात चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को रावण बताने पर मचे सियासी घमासान के बीच राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने भाजपा-आरएसएस ( BJP-RSS ) पर फिर हमला बोला है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra ) के दौरान मध्य प्रदेश के आगर मालवा में संघ और भाजपा पर मां सीता ( Mother Sita ) के अपमान का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि भाजपा ( BJP ) वाले कभी जय सियाराम नहीं बोलते हैं।

RSS के मित्रों से की इस बात की अपील

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमारे जो RSS के मित्र हैं उनको में कहना चाहता हूं की सीता जी का अपमान न करें। उन्होंने कहा कि गांधीजी हे राम कहा करते थे। यह उनका नारा था। इसका क्या मतलब है? इसका मतलब यह है कि भगवान राम केवल एक व्यक्ति नहीं थे बल्कि प्रेम, भाईचारे, सम्मान और तपस्या के प्रतीक जीवन का एक तरीका था। हे राम कहने का मतलब था कि भगवान राम के आदर्श हमारे भीतर हैं और हमें उनका पालन करना है। वहीं राहुल गांधी ने जय सिया राम है का अर्थ समझाते हुए कहा कि सीता और राम एक ही हैं। भगवान राम की जीवन शैली, उन्होंने सीता के लिए जो किया, उसका इस नारे में सम्मान किया जाता है। इसलिए जब हम जय सिया राम कहते हैं, तो हम सीता को याद करते हैं और उनका सम्मान करते हैं।

भाजपा जय सिया राम या हे राम क्यों नहीं कहती

उन्होंने ( Rahul Gandhi ) लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक दिन एक पंडित उनके पास आए थे और उन्हें यह समझाया। मैं यात्रा के दौरान बहुत कुछ सीख रहा हूं। पंडित जी ने मुझसे यह सवाल उठाने के लिए कहा कि भाजपा हमेशा जय श्री राम क्यों कहती है, लेकिन जय सिया राम या हे राम नहीं। यह एक गहन विचार है। तब राहुल गांधी ने समझाया कि आरएसएस के लोग भाजपा में गए और उन्होंने भगवान राम के जीवन के तरीके को कभी नहीं अपनाया। भगवान राम ने कभी किसी के साथ अन्याय नहीं किया, उन्होंने समाज को एकजुट करने का काम किया। उन्होंने किसानों, व्यापारियों और मजदूरों की मदद की।

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि आरएसएस-भाजपा वाले जय सिया राम नहीं कह सकते क्योंकि उनकी पार्टी में कोई महिला नहीं है और यह सिया राम का संगठन नहीं है। वहां कोई सीता नहीं है। उन्होंने सीता को बाहर रखा। तो मेरा आरएसएस के दोस्तों से अनुरोध है, कृपया जय श्री राम के साथ-साथ जय सिया राम और हे राम का भी जाप करें। सीताजी का अपमान न करें।

गहलोत ने भाजपा पर लगाया अनर्गल बात करने का आरोप

Bharat Jodo Yatra : वहीं राजस्थान में राहुल गांधी की आगवानी की तैयारी में जुटे सीएम अशोक गहलोत ने झालावाड़ और कोटा में सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राहुल गांधी और इस यात्रा पर मीडिया के माध्यम से अनर्गल आरोप लगा रही है। भाजपा के पास कुछ कहने के लिए है नहीं लेकिन कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में यह यात्रा ऐतिहासिक होनी चाहिए। हमें यात्रा का जोरदार स्वागत करना है। यह मुद्दा राहुल गांधी का नहीं, यह मुद्दा देश के लोकतंत्र का है। यह मुद्दा जनता की रक्षा का है। भाजपा सरकार में जनता असंतोष में है। देश में बेहद खतरनाक ट्रेंड चल रहा है। इसका मुकाबला सड़कों पर आकर ही करना होगा।

Next Story

विविध