Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Bihar News: दूल्हे का रंग देख भड़की दुल्हन, बोली- 'काला है, नहीं करूंगी शादी'

Janjwar Desk
25 Nov 2021 9:34 AM GMT
Bihar News: दूल्हे का रंग देख भड़की दुल्हन, बोली- काला है, नहीं करूंगी शादी
x

(दुल्हन को नशा देकर दुल्हे और दोस्तों ने किया गैंगरेप)

Bihar News: बारातियों से घिरे स्टेज पर लड़की के तेवर देख वर और वधू पक्ष के लोग चौंक गए। दुल्हन ने सबके सामने कहा कि वह काले रंग के लड़के से शादी बिल्कुल नहीं करेगी...

Bihar News: भारतीय समाज में अबतक लड़कियों का रंग रुप, कद काठी देखकर शादी के लिए पंसद करने का प्रचलन रहा है। महर बिहार के पूर्वी चंपारण से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने दूल्हे को काला बताकर शादी से मना कर दिया। परिजनों ने उसे लाख समझाने की कोशिश की लेकिन लड़की अपने जिद पर अड़ गई। मजबूरन, दूल्हा और बारात को बिना शादी किए ही वापस लौटना पड़ा।

काला रंग देखकर भड़की दुल्हन

मामला बिहार के पश्चिम चंपारण के हरसिद्धी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव का है। यहां शादी की तमाम तैयारियां हो चुकी थी। बारात दुल्हन पक्ष के दरवाजे पर आई। कुछ देर बाद दुल्हन को वरमाला के लिए स्टेज पर लाया गया। मगर दुल्हन ने होने वाले दूल्हे को जैसे ही देखा तो वह भड़क गई। दुल्हन लड़के को जयमाला पहनाने को तैयार नहीं थी। परिजनों ने कारण पूछा तो लड़की ने बताया कि लड़का काला है। बारातियों से घिरे स्टेज पर लड़की के तेवर देख वर और वधू पक्ष के लोग चौंक गए। दुल्हन ने सबके सामने कहा कि वह काले रंग के लड़के से शादी बिल्कुल नहीं करेगी।

शादी के पंडाल में पसरा सन्नाटा

दुल्हन को मनाने की काफी कोशिश की गई लेकिन उसके तल्ख तेवर को देखकर सभी हैरान परेशान थे। वधू पक्ष के लोगों ने दुल्हन को समाजिक इज्जत की दुहाई भी दी और अपना फैसला बदलने को कहा, लेकिन वह बार बार कहती रही कि काले रंग के लड़के से वह शादी नहीं करेगी। दुल्हन की जिद के आगे बैंड बाजा को रोक दिया गया और टेंट में सन्नाटा पसर गया। इसके बाद धीरे धीरे बाराती पक्ष के लोग भी दबे पांव जाने लगे। कुछ ही देर में पंडाल खाली हो गया।

बिना खाना खाए लौटे बाराती

इस अनोखी घटना की चौतरफा चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हरसिद्धी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में निर्धारित तारीख पर बारात आई हुई थी। वधु पक्ष ने बारातियों का पूरे सम्मान के साथ स्वागत किया। सभी रीति-रिवाज के बाद जब जयमाला का समय आया तो हाथों में वरमाला लिए दुल्हन स्टेज पर पहुंची। इसके बाद जो हुआ उसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी। दूल्हे का चेहरा देखने के बाद दुल्हन भड़क गई। उसने साफ शब्दों में कह दिया कि वह काले रंग के लड़के से शादी नहीं करेगी। इसके बाद सभी बाराती बिना खाना खाए ही लौट गए।

वहीं, इस घटना के बाद लोग दबी जुबान से कई तरह की बाते कर रहें है। कउ लोग इसे पश्चिनी सभ्यता का दुष्प्रभाव बता रहे हैं तो कुछ प्रेम प्रसंग के मामले सो जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग तो दुल्हन के मां बाप को ही जिम्मदार ठहरा रहे हैं।
Next Story

विविध