Begin typing your search above and press return to search.
बिहार

Anant Singh AK-47 Case : बाहुबली विधायक अनंत सिंह दोषी करार, जा सकती है विधायकी

Janjwar Desk
14 Jun 2022 6:52 AM GMT
Anant Singh AK-47 Case : बाहुबली विधायक अनंत सिंह दोषी करार, जा सकती है विधायकी
x
Anant Singh AK-47 Case : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को AK-47 मामले में अदालत ने दोषी करार दिया।

Anant Singh AK-47 Case : बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ( Bahubali MLA Anant singh ) को AK-47 मामले में अदालत ने दोषी करार दिया है। बाहुबली अनंत सिंह को MPMLA कोर्ट ने भी दोषी करार दिया था। बिहार की राजनीति ( Politics of Bihar ) के लिहाज से यह एक बड़ी घटना है।

अदालत ने सजा का ऐलान करने के लिए 21 जून की तारीख मुकर्रर की है। बाहुबली विधायक ( Anant singh Mokama) अपने क्षेत्र में छोटे सरकार के नाम से मशहूर हैं। दोषी करार देने के बाद से चर्चा इस बात की भी है कि अब अनंत सिंह की विधायकी समाप्त हो सकती है।

पैतृक आवास से बरामद हुई थी एक-47

बताते चलें कि 16 अगस्त 2019 को पुलिस ने अनंत सिंह के बाढ़ थाना के लदवां गांव में स्थित पैतृक घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके पुश्तैनी मकान से प्रतिबंधित हथियार एके-47, 2 हैंड ग्रेनेड और 33 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। बाढ थाना पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जिस समय अनंत सिंह के पुश्तैनी मकान पर छापेमारी हुई उस समय लिपी सिंह बाढ़ में एएसपी के पद पर तैनात थी। इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में विधायक अनंत सिंह और केयरटेकर सुनील राम के खिलाफ 15 अक्टूबर 2020 में आरोप तय हुआ था।

34 माह से जेल में बंद हैं अनंत सिंह

बता दें कि 34 महीने से पटना के बेऊर जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। 21 जून को उनकी सजा पर सुनवाई होगी। उनके घर से AK-47 की बरामदगी हुई थी। यह मामला बाढ़ के लदमा गांव में स्थित उनके पुश्तैनी घर से हथियार और गोली मिलने का है। स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे की कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। फैसले के वक्त वो कोर्ट रूम में ही मौजूद रहे।


(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू-ब-रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Next Story