Begin typing your search above and press return to search.
बिहार

बिहार के बेगूसराय में दुकानदार ने नहीं दिया मुफ्त का गुटखा, अपराधियों ने मार दी गोली

Janjwar Desk
18 Sep 2020 5:45 AM GMT
बिहार के बेगूसराय में दुकानदार ने नहीं दिया मुफ्त का गुटखा, अपराधियों ने मार दी गोली
x

सुशासन बाबू का बिहार : बेगूसराय में महज मुफ्त का गुटखा नहीं देने पर अपराधियों ने दो युवाओं की गोली मारकर कर दी हत्या

महज मुफ्त का गुटखा नहीं देने पर अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है, बेगूसराय जिला में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। यहां दो दुकानदारों को गोली मारकर हत्या कर दी...

जनज्वार ब्यूरो, पटनाबिहार में अपराधियों के हौसले चरम पर हैं। आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही हैं। महज मुफ्त का गुटखा नहीं देने पर अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है। बेगूसराय जिला में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। यहां दो दुकानदारों को गोली मारकर हत्या कर दी है।

बेगूसराय की यह घटना 17 सितंबर की देर रात की है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक की है। मृतकों की पहचान पान दुकानदार नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव वार्ड-7 निवासी सहदेव सिंह के बेटे विकास उर्फ मुंशी और नगर थाना क्षेत्र के नागदाह निवासी रामाशीष महतो के बेटे रोशन कुमार के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि बीती रात विकास उर्फ मुंशी अपने पान की दुकान पर बैठा हुआ था। उसी समय दो बाइक पर सवार चार अपराधी पान दुकान पर पहुंचे और रंगदारी में रुपया और जबरन गुटखा मांगने लगे। विकास ने रुपया और गुटका देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर चारों अपराधियों ने विकास उर्फ मुंशी को पीटना शुरू कर दिया।

विकास उर्फ मुंशी को बचाने के लिए रोशन कुमार उस दुकान पर पहुंचा तो अपराधियों ने दोनों को पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। फायरिंग में दोनों युवकों को गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े तो अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

गोली लगने के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद दोनों परिजनों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश है।

स्थानीय नगर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की। एसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर नगर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र झा के नेतृत्व में पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त करते हुए एक आरोपित को हथियार और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story

विविध