Begin typing your search above and press return to search.
बिहार

बिहार : मुंगेर हिंसा के बाद ड्यूटी से हटाए गए DM और SP, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Janjwar Desk
30 Oct 2020 9:21 AM GMT
बिहार : मुंगेर हिंसा के बाद ड्यूटी से हटाए गए DM और SP, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
x
डीआईजी मनु महाराज ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि शहर की स्थिति अब सामान्य हो रही है, दुकान भी शुक्रवार को खुल गए हैं और लोग काम पर लौटे हैं, संवेदनशील इलाकों में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है....

मुंगेर। बिहार में दशहरा के मौके पर दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों बीच हुई हिंसक झड़प के बाद शुक्रवार को चुनाव आयोग (ईसीआई) ने मुंगेर के एसपी और डीएम को ड्यूटी से हटा दिया। चुनाव आयोग ने हिंसा के जांच के भी आदेश दिए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि मुंगेर में मौजूदा स्थिति के मद्देजनर ईसीआई के आदेश पर डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह को हटा दिया गया है। ईसीआई ने मगध के मंडल आयुक्त असंगबा चुबा ओ को घटना की जांच के आदेश दिए हैं जिसे अगले सात दिनों के भीतर पूरा किया जाना है।

इस बीच सीआईएस की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि झड़प में पहली गोली पुलिस के द्वारा ही चलाई गई थी। मुंगेर में स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। डीआईजी मनु महाराज ने भी अब मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार को मुंगेर में सभी दुकाने खुल गई हैं। वहीं पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए शांति बनाने की अपील की है।

डीआईजी मनु महाराज ने कहा कि शहर की स्थिति अब सामान्य हो रही है। दुकान भी शुक्रवार को खुल गए हैं और लोग काम पर लौटे हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को हुई आगजनी करने वालों का पता लगाया जा रहा है औऱ उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच सीआईएसएफ की जांच रिपोर्ट में कहा गया कि 26 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में कई लोगों ने पुलिस पर पथराव प्रारंभ कर दिए, जिससे स्थिति अनियंत्रित हो गई थी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पहले गोली चलाई जिससे लोग और आक्रोशित हो गए।

इसके बाद 29 अक्टूबर को एक बार फिर मुंगेर की स्थिति अनियंत्रित हो गई और लोग सड़कों पर उतर आए। थानों पर हमला कर कई वाहनों को फूंक दिया तथा कई कार्यालयों में तोड़फोड़ की। इसके बाद चुनाव आयोग ने डीएम और एसपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया और नए जिलाधिकारी के रूप में रचना पाटिल और एसपी के रूप में मानवजीत सिंह ढिल्लों को भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में दशहरा के मौके पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान लोगों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक अनुराग कुमार की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। चुनाव के बीच इस तरह की घटना सामने आने से सियासत और गर्म हो गई है।

Next Story

विविध