Begin typing your search above and press return to search.
बिहार

बिहार: दरिंदा बाप बेटियों का करता था बलात्कार, पत्नी ने किया विरोध तो कर दी हत्या, जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Janjwar Desk
19 Sept 2020 3:43 PM IST
बिहार: दरिंदा बाप बेटियों का करता था बलात्कार, पत्नी ने किया विरोध तो कर दी हत्या, जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
x

File Photo

बिहार के बेगूसराय जिले से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, एक बाप अपनी मासूम नाबालिग बेटियों से हर रात दुष्कर्म किया करता था, पत्नी ने जब विरोध जताया तो उसने पत्नी की हत्या कर दी. जानिए एक बेटी ने जो बाप की करतूत बतायी है, जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे...

जनज्वार। एक बाप अपनी ही मासूम बेटियों से वहशियाना हरकत करता था, हर रात नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म करता था और बेटियां विरोध करती थीं तो उन्हें जल्लाद की तरह पीटता था. उसकी ये हरकत, बेटियों की तकलीफ देख पत्नी विरोध करती थी तो उसने पत्नी को भी मार डाला. ये दिल को दहला देने वाली घटना बिहार बेगूसराय में शुक्रवार को सामने आई है.

बेटियों ने जो दास्तान सुनाई उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वहशी पिता अपनी सबसे बड़ी बेटी के साथ पिछले पांच वर्ष तक दुष्कर्म करता आ रहा था. बाद में घर आने के बाद उसने अपनी दो अन्य बेटियों के साथ भी घिनौनी हरकत करनी शुरू कर दी. पीड़ित बच्चियों ने पुलिस में पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है, जिसके बाद बरौनी थाने में पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

बरौनी थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में नाबालिग बच्ची ने बताया कि पिता दुबई में काम करते थे. पिछले पांच साल से जब वो घर वापस लौटते थे तो हर रात उसके साथ जबरन दुष्कर्म करते थे. पीड़िता ने कहा कि जब उसने पिता की शिकायत मां से की तो वो गुस्सा हो गया.

बीते 13 नवंबर 2019 को वह अपनी पत्नी को बलिया स्टेशन के समीप जान मारने की नीयत से ले गया. पीड़िता ने बताया कि वहशी पिता ने उसकी मां को धक्का दे दिया, जिससे मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई. घायलावस्था में इलाज के दौरान मां की मौत हो गई, जिसके बाद वो और उसकी छोटी बहन से पिता जल्लाद की तरह पेश आने लगा. मां की मौत के बाद पिता ने 14 व 12 वर्षीय छोटी बहनों के साथ भी रात में छेडख़ानी शुरू कर दी.

प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि उसका पिता दुबई से उसे अश्लील वीडियो कॉलिंग करता था और उसके साथ वीडियो में भी अश्लील हरकतें करता था. इस संबंध में पीड़िता ने साक्ष्य के रूप में कई वीडियो सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है. मां की मौत के बाद पीड़िता ने हिम्मत कर अपनी नानी को खुद और अपनी बहनों के साथ हो रहे कृत्य के बारे में बताया. जिसके बाद पीड़िता के मामा उसकी मदद के लिए आगे आए और बजरंग दल के प्रदेश संयोजक की पहल पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Next Story

विविध