Begin typing your search above and press return to search.
बिहार

Nawada News: नवादा में कर्ज से तंग आकर एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, 5 लोगों की मौत, ये है मामला

Janjwar Desk
10 Nov 2022 6:51 AM GMT
Nawada News: नवादा में कर्ज से तंग आकर एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, 5 लोगों की मौत, ये है मामला
x

Nawada News: नवादा में कर्ज से तंग आकर एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, 5 लोगों की मौत, ये है मामला

Nawada Mass Suicide News: बिहार के नवादा शहर में कर्ज से तंग आकर एक ही परिवार के छह सदस्यों ने सामूहिक खुदकुशी के इरादे से जहर खा लिया। इनमें से 5 की मौत हो गई। बताया गया है कि सूदखोर परिवार पर दबाव डाल रहे थे।

Nawada Mass Suicide News: बिहार के नवादा शहर में कर्ज से तंग आकर एक ही परिवार के छह सदस्यों ने सामूहिक खुदकुशी के इरादे से जहर खा लिया। इनमें से 5 की मौत हो गई। बताया गया है कि सूदखोर परिवार पर दबाव डाल रहे थे। परिवार के मुखिया केदारनाथ गुप्ता का परिवार नवादा के न्यू एरिया की आदर्श सोसायटी में किराए के घर में रहता था। गुप्ता व उनके परिवार के 6 लोगों ने जहर खाया। जहर खाने के बाद सभी जमीन पर तड़पते रहे, इनमें से गुप्ता समेत 5 की मौत हो चुकी है और एक गंभीर है।

नवादा पुलिस के अनुसार केदारनाथ गुप्ता मूलरूप से रजौली के रहने वाले थे। वे कुछ समय से अपने परिवार के साथ नवादा में रह कर कारोबार करने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुप्ता ने कई सूदखोरों से कर्ज ले रखा था और वे उन पर पैसा चुकाने का दबाव बनाते हुए प्रताड़ित कर रहे थे। गुप्ता ही नहीं पूरे परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि संभवत: इसी कारण से पूरे परिवार ने सामूहिक खुदकुशी का कदम उठाया।

मरने वालों में से घर के मुखिया 50 वर्षीय केदार लाल गुप्ता, 47 वर्षीय पत्नी अनिता कुमारी, बेटा 16 वर्षीय प्रिंस, बेटी 20 वर्षीय शबनम कुमारी, बेटी 17 वर्षीय गुड़िया कुमारी शामिल है। दो लोगों की आदर्श सोसायटी में ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में प्राण त्याग दिए। बेटी साक्षी को गंभीर हालत में पावापुरी विंस रेफर किया गया है। साक्षी ने बताया कि पापा ने 4-5 लोगों से 12 लाख रुपए का कर्ज ले रखा था। पापा रोज ब्याज भी देते थे। कर्ज को लेकर घर में झगड़े होते थे। मृतक घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता शहर के विजय बाजार में फल का दुकान चलाते थे। और उन पर काफी कर्ज था। महाजन बार-बार परेशान करता था। तंग आकर शहर की कृषि फार्म की मजार के पास जाकर सभी ने जहर खा लिया जिसके कारण 5 की मौत हो गई। नवादा पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध