Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के लिए भाजपा विधायक ने तालिबान को ठहराया जिम्मेदार

Janjwar Desk
5 Sep 2021 1:40 PM GMT
पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के लिए भाजपा विधायक ने तालिबान को ठहराया जिम्मेदार
x

(कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद बेलाड पत्रकारों से बात करते हुए। फोटो : एएनआई) 

कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद बेलाड ने वैश्विक ईंधन आपूर्ति समस्याओं और भारत में गैस, पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के पीछे अफगानिस्तान में तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है....

जनज्वार। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर एक ओर जहां सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही है। वहीं दूसरी भाजपा के नेता विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहे हं। अब भाजपा के एक विधायक ने पेट्रोल डीजल की आसमान छूती कीमतों के पीछे अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी को जिम्मेदार ठहराया है।

खबरों के मुताबिक कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद बेलाड ने वैश्विक ईंधन आपूर्ति समस्याओं और भारत में गैस, पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के पीछे अफगानिस्तान में तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है।

अरविंद बेलाड हुबली धारवाड़ पश्चिम से भाजपा के विधायक हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता पाने की लड़ाई के शुरूआत के बाद से दुनियाभर में ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि इससे भारत में गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई है।

अधिकांश राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 का आंकड़ा पार कर चुका है। बता दें कि कई राज्यों में जुलाई माह में ही पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 के पार पहुंच चुकी थी। दिल्ली में अभी पेट्रोल 101.34 रुपये लीटर मिल है। वहीं डीजल 88.77 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। जबकि मुंबई में आज पेट्रोल 107.39 रुपये तो डीजल 96.33 रुपये बिक रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के यह पहले शख्स नहीं हैं जिन्होंने अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराया हो। इससे पहले भाजपा नेता रामरतन पायल ने अफगानिस्तान जाने की नसीहत दे डाली थी। भाजपा नेता रामरतन पायल से जब पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि देश में पेट्रोल डीजल महंगे हैं तो तालिबान शासि अफगानिस्तान चले जाओ, वहां पर सस्ता पेट्रोल मिल जाएगा।

रामरतन पायल ने कहा था- तालिबान चले जाओ। वहां पेट्रोल पचास रुपये है। वहां से भरवा के लाओ, वहां भरवाने वाला कोई नहीं है। पायल ने पत्रकारों से कहा कि देश में सिर्फ कोरोना की दो लहरें आ चुकी हैं, तीसरी लहर आने वाली है। देश किस हालत से गुजर रहा है आपको पता है? आप लोगों को सिर्फ पेट्रोल-डीजल की पड़ी है।

Next Story

विविध