Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

सियासी चंदे से भाजपा मालामाल, भगवा पार्टी को 2021-22 में मिले 614 तो कांग्रेस की झोली में गिरे सिर्फ 95 करोड़

Janjwar Desk
1 Dec 2022 10:27 AM GMT
सियासी चंदे से भाजपा मालामाल, भगवा पार्टी को 2021-22 में मिले 614 तो कांग्रेस की झोली में गिरे सिर्फ 95 करोड़
x

सियासी चंदे से भाजपा मालामाल, भगवा पार्टी को 2021-22 में मिले 614 तो कांग्रेस की झोली में गिरे सिर्फ 95 करोड़

Political Donation News : आप ( AAP) ने चुनाव आयोग को बताया है कि उसे वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 44.54 करोड़ रुपये बतौर डोनेशन मिले हैं।

Political Donation News : जब से भाजपा ( BJP ) केंद्र में सरकार बनाने में सफल हुई तब से उसकी झोली में सियासी चंदों ( Political Donation ) की बढ़ोतरी जारी है वहीं कांग्रेस ( Congress ) को मिलने वाले चंदों में गिरावट जारी है। इस बात का खुलासा निर्वाचन आयोग ( Election Commission ) के आंकड़ों से हुआ है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक साल 2021-22 के दौरान चंदे के रूप में 614.53 करोड़ रुपये मिले हैं, जो प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस की तुलना में छह गुना ज्यादा है। कांग्रेस को इसी अवधि के दौरान केवल 95.46 करोड़ रुपये का सियादी चंदे के रूप में मिले हैं।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) को 43 लाख रुपये प्राप्त हुए, जबकि माकपा को 10.05 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। माकपा की केरल में सरकार है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल 2021 में हुए थे. केरल में भी विधानसभा चुनाव अप्रैल, 2021 में कराए गए थे।

चार राष्ट्रीय दलों द्वारा हाल में निर्वाचन आयोग ( Election Commission ) के सामने पेश चंदे की नवीनतम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आम आदमी पार्टी ( AAP ) जो दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है और तीन राज्यों में एक मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय पार्टी है, ने चुनाव आयोग को बताया है कि उसे वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 44.54 करोड़ रुपये बतौर डोनेशन मिले हैं। अक्टूबर में आयोग को प्रस्तुत अपनी नवीनतम ऑडिट रिपोर्ट में 30.30 करोड़ रुपये का व्यय दिखाया है। आप गोवा में भी राज्य स्तरीय मान्यता पार्टी है।

बता दें कि लोक अधिनियम यह निर्धारित करता है कि राजनीतिक पार्टियां व्यक्तिगत दाताओं और संस्थाओं से प्राप्त 20,000 से अधिक के योगदान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करती हैं। व्यक्तियों और संस्थाओं के अलावा चुनावी ट्रस्ट भी पार्टियों को चंदा देते हैं। प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट सहित इलेक्टोरल ट्रस्टों का भाजपा को चंदा देने में प्रमुख योगदान रहा है।

साल 2021-22 में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने विभिन्न राजनीतिक दलों को 464.81 करोड़ रुपये का चंदा दिया। इसमें से सर्वाधिक 336.5 करोड़ रुपये का चंदा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिला। ट्रस्ट ने बताया कि उसे 464.83 करोड़ रुपये प्राप्त हुए और उसने 464.81 करोड़ रुपये दान किए। प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट को सबसे अमीर चुनावी ट्रस्ट में से एक माना जाता है। साल 2021-22 में उसने भाजपा को 26 किस्तों में कुल 336.5 करोड़ रुपये का चंदा दिया था।

Next Story

विविध