Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Crime Against women : दिल्ली में हर रोज महिलाओं से दुष्कर्म की औसतन छह घटनाएं, आंकड़ों में खुलासा

Janjwar Desk
11 Aug 2022 5:03 AM GMT
West Bengal Crime News : नाबालिग के प्राइवेट पार्ट का खून लेने के लिए शिक्षक ने किया 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, तांत्रिक ने बताया था शादी में रूकावट का उपाय
x

West Bengal Crime News : नाबालिग के प्राइवेट पार्ट का खून लेने के लिए शिक्षक ने किया 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, तांत्रिक ने बताया था शादी में रूकावट का उपाय

Crime Against Women : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं से बलात्कार के मामले कम होने की जगह बढ़ रहे हैंं, यहां पिछले साल की तुलना में इस साल छह माह में बलात्कार की वारदात साढ़े 17 फीसद बढ़ी हैं...

Crime Against Women : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं से बलात्कार के मामले कम होने की जगह बढ़ रहे हैंं। यहां पिछले साल की तुलना में इस साल छह माह में बलात्कार की वारदात साढ़े 17 फीसद बढ़ी है। इस तरह से महिलाओं से औसतन छह बलात्कार की घटनाएं हर रोज सामने आ रही हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से छह माह में जारी आंकड़ों में सामने आया है कि इस साल अभी तक बलात्कार के 1100 मामले दर्ज किए गए। आंकड़ों के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ हमले की घटनाओं में भी 19 फीसद की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा क्रूरता के मामले भी इस अवधि में 29 फीसद बढ़े हैं।

जानिए अपराध के आंकड़े

आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक जनवरी 2021 से 15 जुलाई 2021 तक महिलाओं के खिलाफ अपराध के 6,747 मामले दर्ज किए गए थे, जिनकी संख्या 2022 में बढ़कर 7,887 हो गई। इस साल 15 जुलाई तक शहर में बलात्कार के 1,100 मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में बलात्कार के 1,033 मामले दर्ज किए गए थे।

महिलाओं के अपहरण के मामले में 17 फीसदी बढ़ोतरी

महिलाओं का शील भंग करने के इरादे से हमला करने के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है और इस साल इस प्रकार के 1,480 मामले दर्ज किए गए, जिनकी संख्या पिछले साल 1,244 थी। आंकड़ों के अनुसार, महिलाओं के शील के अपमान के मामले 2021 के 229 मामलों से घटकर 2022 में 225 हो गए। इसमें बताया गया है कि महिलाओं के अपहरण के मामलों में करीब 17 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।

महिलाओं के अपहरण के 2197 मामले दर्ज

महिलाओं के अपहरण के इस साल 2,197 मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले साल के मामलों से 317 अधिक हैं। आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 2022 में पति एवं ससुराल वालों द्वारा क्रूरता के कुल 2,704 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2021 में यह आंकड़ा 2,096 था। दहेज हत्या के 69 मामले और दहेज निषेध अधिनियम के तहत सात मामले दर्ज किए गए हैं।

Next Story

विविध