Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Himachal Pradesh : नहीं रहे आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी, 106 साल की उम्र में हुआ निधन

Janjwar Desk
5 Nov 2022 5:07 AM GMT
हिमाचल प्रदेश : नहीं रहे आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी, 106 साल की उम्र में हुआ निधन
x

हिमाचल प्रदेश : नहीं रहे आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी, 106 साल की उम्र में हुआ निधन

Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के रहने वाले 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी ( Shyam Saran Negi ) 16 बार लोकसभा चुनाव में मतदान कर चुके हैं।

Himachal Pradesh News : आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी ( Shyam Saran Negi ) का शनिवार यानि पांच नवंबर 2022 को निधन हो गया। हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) के किन्नौर के रहने वाले श्याम सरन नेगी की आयु 106 साल थी। वह 16 बार लोकसभा चुनाव में मतदान कर चुके हैं।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए आखिरी बार मतदान अपने घर से ही किया था। वोट डालने के बाद श्याम सरन (Shyam Saran Negi first voter of Independent India ) ने संदेश देते हुए कहा था कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व होता है, हम सभी को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मतदान के आधार पर ही लोकतंत्र की सफलता निर्भर है।

सम्मान के साथ होगा देश के पहले मदाता का अंतिम संस्कार : डीसी

देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी के निधन ( Shyam Saran Negi death ) पर किन्नौर डिप्टी कमिश्नर आबिद हुसैन ने कहा कि जिला प्रशासन सबसे बुजुर्ग मतदाता के अंतिम संस्कार की सम्मान के साथ व्यवस्था कर रहा है। उन्हें सम्मानपूर्वक विदा करने की पूरी तैयारी की जा रही है।

चुनाव आयोग का ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं एसएस नेगी

श्याम सरन नेगी ( Shyam Saran Negi ) स्कूल के रिटायर्ड टीचर थे। उन्होंने पहली बार वोट 33 साल की उम्र में डाला था। तब से लेकर मरने से पहले तक उन्होंने कभी भी अपना वोट बेकार नहीं जाने दिया। नेगी ने 1951 से लेकर अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव में वोट डाले। इस विधानसभा चुनाव ( Himachal Pradesh Assembly Election 2022 ) में उन्होंने 34वीं बार वोट किया था। श्याम सरन नेगी को चुनाव आयोग ने 2014 के आम चुनाव के दौरान ब्रांड एंबेसडर भी बनाया था। 12 जून, 2010 को मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें कल्पा पहुंचकर पहले मतदाता होने पर बधाई भी दी थी।

कौन थे एसएस नेगी

Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निवासी श्याम सरन नेगी का जन्म जुलाई 1917 में हुआ था। वह अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव में मतदान कप चुके थे। तीन दिन पहले संपन्न विधानसभा चुनाव में उन्होंने 34वीं बार मतदान किया था। श्याम सरण नेगी देश के सबसे पहले मतदाता थे।


Next Story

विविध