Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

कोरोना ने ली क्रिकेटर जडेजा की जान, पूर्व BCCI सचिव ने दी जानकारी, खेल जगत में शोक की लहर

Janjwar Desk
4 Jan 2022 5:34 PM IST
कोरोना ने ली क्रिकेटर जडेजा की जान, पूर्व BCCI सचिव ने दी जानकारी, खेल जगत में शोक की लहर
x



Amba Pratap Singh Jadeja dies COVID-19 infection: भारतीय क्रिकेट ने अपने एक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर को खो दिया है, दरअसल गुजरात के पूर्व क्रिकेटर अंबा प्रताप सिंह जडेजा का मंगलवार को कोरोना की वजह से निधन हो गया है, वो 69 साल के थे, सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने ये जानकारी दी है।

Amba Pratap Singh Jadeja dies COVID-19 infection: भारतीय क्रिकेट ने अपने एक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर को खो दिया है, दरअसल गुजरात के पूर्व क्रिकेटर अंबा प्रताप सिंह जडेजा का मंगलवार को कोरोना की वजह से निधन हो गया है, वो 69 साल के थे, सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने ये जानकारी दी है। जिसके बाद लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पूर्व क्रिकेटर का निधन

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने बयान जारी कर कहा, सौराष्ट्र क्रिकेट संघ में हर कोई पूर्व क्रिकेटर अंबा प्रताप सिंह जी जडेजा के निधन पर शोक में हैं, उनका कोरोना से जूझते हुए आज तड़के वलसाड में निधन हो गया, जामनगर के रहने वाले जडेजा मध्यम गति के तेज गेंदबाज और दायें हाछ के बल्लेबाज थे।


सौराष्ट्र के लिये रणजी खेले

अंबा प्रसाद जडेजा ने सौराष्ट्र के लिये रणजी ट्रॉफी में 8 मैच खेले थे, वो गुजरात पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी थे, उन्होने 8 रणजी मुकाबलों में 11.11 के औसत से 100 रन बनाये, वहीं गेंदबाजी में उन्होने 17 के औसत से 10 विकेट चटकाये थे।

कोरोना ने छीन ली जान

बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने शोक संदेश में कहा, अंबाप्रताप सिंह एक शानदार खिलाड़ी थे, मेरी उनके साथ क्रिकेट पर कई बार अच्छी बातचीत हुई, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, पिछले साल भी कोरोना के कारण कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर का निधन हुआ, जिसमें राजस्थान की ओर से घरेलू क्रिकेट खेल चुके 36 साल के लेग स्पिनर विवेक यादव शामिल थे।

Next Story

विविध