Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Gold Price News : महंगाई बढ़ने के साथ-साथ बढ़ती रही है सोने की कीमतें, लेकिन इस बार हालात पहले जैसे नहीं

Janjwar Desk
7 Jun 2022 11:45 AM GMT
Gold Price News : महंगाई बढ़ने के साथ-साथ बढ़ती रही है सोने की कीमतें, लेकिन इस बार हालात पहले जैसे नहीं
x

Gold Price News : महंगाई बढ़ने के साथ-साथ बढ़ती रही है सोने की कीमतें, लेकिन इस बार हालात पहले जैसे नहीं

Gold Price News : बीते कुछ महीनों से सोने की कीमत हैरत में डाल रही है, दुनियाभर में महंगाई तेजी से बढ़ने के बावजूद सोने की कीमतों में उछाल नहीं आ रहा, यह 51 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब बना हुआ है...

Gold Price News : बीते कुछ महीनों से सोने का भाव हैरत में डाल रहा है। दुनियाभर में महंगाई तेजी से बढ़ने के बावजूद सोने की कीमतों में उछाल नहीं आ रहा। यह 51 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब बना हुआ है। बता दें कि परंपरागत रूप से महंगाई बढ़ने पर सोने की कीमत बढ़ती है। इससे महंगाई के चलते हुए नुकसान की भरपाई हो जाती है, इसीलिए दुनियाभर में सोने को महंगाई से बचाव का साधन (हेजिंग टूल) माना जाता है। इस बार, हालांकि, यह ट्रेंड नहीं है।

सोने के दामों में केवल 3.17% तेजी की संभावना

'दैनिक भास्कर' में छपी एक खबर के अनुसार साल 2020 में वैश्विक महंगाई दर 3.18% थी, जो 2022 में दो गुना से भी ज्यादा 7% से पार हो गई है। अमेरिका, यूरोप और ब्रिटेन में महंगाई दर 40 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर है। फिर भी सोने की कीमत न केवल स्थिर है, बल्कि 2020 के पीक से 10 फीसदी नीचे है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार इस साल सोना 1,850 डॉलर प्रति औंस (1.44 लाख रु./28.35 ग्राम) से ऊपर नहीं जाएगा। मतलब सोने में 3.17% तेजी की ही संभावना है। अप्रैल में भारत में महंगाई दर 8 साल के ऊंचे स्तर 7.79% पर पहुंच गई, जो अप्रैल 2021 में 4.23% थी। दूसरी ओर, सोने की कीमत सिर्फ 5% बढ़ी।

सोने की कीमतों में तेजी की संभावना कम

साल 2020 से 2021 तक सोने की कीमत 48600 -48700 रुपए प्रति ग्राम के बीच घूमती रही। एमके वेल्थ मैनेजमेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल सोने की कीमत 51500 रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर जाने की संभावना कम है, जो अभी तक 51,170 रुपए के आसपास है।

एमके वेल्थ मैनेजमेंट के अनुसार, अमेरिका, यूरोप और भारत समेत दुनियाभर में ब्याज दरें बढ़ी हैं। यह सिलसिला आगे जारी रह सकता है। ऐसे में निवेश के लिए सोने की खरीद घट जाती है। वैसे भी ब्याज दरें बढ़ने पर डॉलर महंगा होता है, जिसके चलते सोने की कीमत कम नजर आती है।

महंगाई सोने की जगह डॉलर को कर रही है सपोर्ट

'दैनिक भास्कर' की एक खबर के मुताबिक पृथ्वी फिन मार्ट के डायरेक्टर और कमोडिटी एंड करेंसी हेड मनोज जैन का कहना है कि महंगाई सोने की जगह डॉलर को सपोर्ट कर रही है। अमेरिका में महंगाई दर 8.5% तक पहुंचने से फेड लगातार ब्याज दर बढ़ा रहा है। इससे डॉलर इंडेक्स मजबूत हो रहा है। नतीजतन सोने की कीमत नहीं बढ़ रही है।


(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू—ब—रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Next Story

विविध