Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Guntur Crime News : 14 साल की लड़की घर पर अकेली थी, बीटेक के तीन छात्रों ने दिया इस शर्मनाक वारदात को अंजाम

Janjwar Desk
20 May 2022 6:57 AM GMT
Gonda News : दलित लड़की को किडनैप कर युवक ले गया मुंबई, धर्म परिवर्तन के बाद साथियों से गैंगरेप कराने का आरोप
x

Gonda News : दलित लड़की को किडनैप कर युवक ले गया मुंबई, धर्म परिवर्तन के बाद साथियों से गैंगरेप कराने का आरोप

Guntur Crime News : एक 14 साल की लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप तीन युवाओं पर लगा है। मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़ित लड़की के परिजनों ने नालानपाडू पुलिस स्टेशन में गुरुवार की सुबह मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार पीड़िता नौंवी कक्षा की छात्रा है, और जब वारदात को अंजाम दिया गया वह अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान उसी इलाके के बीटेक के तीन छात्र उसके घर पहुंचे।

वे लड़की को लेकर एक सुनसान इलाके में चले गए और उसके साथ बलात्कार किया। उसके बाद उन्होंने पीड़िता को उसके घर छोड़ दिया। घर लौटने के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया।

इस मामले में पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करयी है जहां से पीड़िता को मेडिकल जांच और इलाज के लिए गर्वमेंट जेनरल हॉस्पिटल भेज दिया गया है। उधर, पुलिस मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद स्थानीय जन सेना के नेताओं ने जीजीएच के बाहर महिलाओं के साथ बढ़ती जा रही अपराध की घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने इस बात की भी मांग की है कि राज्य सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे और प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस के एक नेता को भी गिरफ्तार किया है, जो लड़की से मिलने की कोशिश कर रहा था। उन्हें थाने भेज दिया गया है। इस घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस वर्किंग कमिटी के अध्यक्ष शैक मस्तान वली ने कहा है कि हाईकोर्ट के जज की अगुआई में प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे एक के बाद एक अपराध की घटनाओं की जांच होनी चाहिए।

इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में खासा गुस्सा है। लोगों का कहना है कि इलाके में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं दिन—ब—दिन बढ़ती ही जा रही है। पुलिस और प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। लोगों ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस तरह के मामलों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध के मामलों की जांच मुस्तैदी से की जाए।

Next Story

विविध