Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Gyanvapi Mosque Row : साक्षी महाराज ने ज्ञानवापी को बताया शिव का स्थान, बोले - इस शब्द का कुरान और इस्लाम में कोई प्रयोग नहीं

Janjwar Desk
14 May 2022 7:31 AM GMT
Sakshi Maharaj On Bulldozer Action : शुक्रवार को होगी पत्थरबाजी तो शनिवार को जरूर चलेगा बुलडोजर
x

Sakshi Maharaj On Bulldozer Action : शुक्रवार को होगी पत्थरबाजी तो शनिवार को जरूर चलेगा बुलडोजर 

Gyanvapi Mosque Row : वाराणसी (Varanasi) में ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque row) में सर्वे (Gyanvapi Mosque Survey) के बीच में उन्नाव से भाजपा (BJP) सांसद साक्षी महाराज ने ज्ञानवापी (Gyanvapi) शब्द का अर्थ बताया और इस शब्द का कुरान और इस्लाम में कहीं भी नहीं होने की बात कही है....

Gyanvapi Mosque Row : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) में ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque row) में सर्वे (Gyanvapi Mosque Survey) के बीच में उन्नाव से भाजपा (BJP) सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) का बड़ा बयान आया है। उन्होंने ज्ञानवापी (Gyanvapi) शब्द का अर्थ बताया और इस शब्द का कुरान और इस्लाम में कहीं भी नहीं होने की बात कही है। बता दें कि साक्षी महाराज ने इस स्थान को भगवान शिव का बताया है।

मथुरा की मस्जिद आक्रांताओं ने तोड़कर बनवाई

भाजपा सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा कि कुतुब मीनार (Qutub Minar) व ताजमहल (Taj Mahal) की बात और है। मथुरा (Mathura) में जो मस्जिद है, वह आक्रांताओं ने तोड़कर बनवाई थी। कोर्ट में मामला है, जो भी निस्तारण होगा स्वीकार करेंगे। ताजमहल की विवेचना होगी। पुरातत्व विभाग जांच करेगा। जो होगा साक्षी महाराज की मांग पर नहीं, पुरातत्व विभाग की डिमांड पर होगा। मदरसे राष्ट्रवाद की तरफ चल पड़े तो हम स्वागत करेंगे।

ज्ञानवापी को बताया शिव का स्थान

साथ ही साक्षी महाराज ने कहा कि अटक से कटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। भारतीय संविधान के खिलाफ जो भी कुछ करेगा, उस पर संवैधानिक कार्रवाई होगी। ज्ञानवापी (Gyanvapi Mosque row) जैसा शब्द कुरान व इस्लाम में कहीं स्थान नहीं पाता। ज्ञानवापी (Gyanvapi Mosque row) का अर्थ है ज्ञान का सरोवर, ज्ञान का कुआं। इस शब्द से ही स्पष्ट है कि वह स्थान भगवान शिव का है, जो ज्ञान के दाता हैं। इसको लेकर विवाद का कोई मतलब नहीं।

ओवैसी कर रहें मुसलमानों को बरगलाने का काम

साक्षी महाराज ने कहा कि ओवैसी क्या कहते हैं, इससे कोई मतलब नहीं। वह केवल मुसलमानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। महंगाई बढ़ती जा रही यह ठीक है, लेकिन महंगाई कम करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कोई न कोई योजना बनाती रहती हैं। आने वाले दस दिनों के अंदर काफी कुछ नियंत्रित होगा।

भारत हुए है कांग्रेस मुक्त

साथ ही उन्होंने कहा कि भारत (India) कांग्रेस (Congress) मुक्त हो चुका है। अब देश की जनता कांग्रेस को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। गेहूं में जैसे कंडुआ रोग होता है। वैसे ही राजस्थान व छत्तीसगढ़ जैसी कुछ जगह कांग्रेस दिख रही है। झारखंड में भी जाने वाली है। उनके पास सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) व राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के अलावा तीसरा कोई विकल्प नहीं है। वह परिवारवाद से बाहर नहीं निकल सकते। यह परिवारवाद ही कांग्रेस के सर्वनाश के लिए पर्याप्त है।

Next Story

विविध