Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

हनीट्रैप में फंसाए गए थे कंचुगल मठ के पुजारी, 4 अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, मठ के 2 लोग भी थे महिला के साथ शामिल

Janjwar Desk
26 Oct 2022 1:06 PM GMT
हनीट्रैप में फंसाए गए थे कंचुगल मठ के पुजारी, 4 अश्लील वीडियो बनकर किया ब्लैकमेल, मठ के 2 लोग भी थे महिला के साथ शामिल
x

हनीट्रैप में फंसाए गए थे कंचुगल मठ के पुजारी, 4 अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, मठ के 2 लोग भी थे महिला के साथ शामिल

Karnataka News : कर्नाटक में बीते सोमवार को आत्महत्या करने वाले 45 साल के कंचुगल मठ के स्वामी बसवलिंगेश्वर को हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेल किया जा रहा था, यह बात उनके 3 पेज के सुसाइड नोट में भी लिखी है कि वह महिला को 6 महीने से जानते थे...

Karnataka News : कर्नाटक में बीते सोमवार को आत्महत्या करने वाले 45 साल के कंचुगल मठ के स्वामी बसवलिंगेश्वर को हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। बता दें कि यह बात उनके 3 पेज के सुसाइड नोट में भी लिखी है कि वह महिला को 6 महीने से जानते थे। हनी ट्रैप में फंसने के कारण पुजारी ने आत्महत्या का कदम उठाया था। पुजारी वसवलिंगेश्वर को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों में मठ से जुड़े 2 लोग भी शामिल हैं।

पुजारी का ब्लैकमैलेर्स ने रिकॉर्ड किए थे 4 अश्लील वीडियो

इन लोगों ने पुजारी बसवलिंगेश्वर का अनजान महिला के साथ 4 अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए थे। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए पुजारी को ब्लैकमेल किया जा रहा था। वहीं अब इस मामले में फिलहाल पुलिस उस महिला और अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है।

हनीट्रैप में फंसाकर किया जा रहा था पुजारी को ब्लैकमेल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बसवलिंगेश्वर को तब से ब्लैकमेल किया जा रहा था, जब से यौन उत्पीड़न के एक मामले में मुरुघा मठ के पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू की गिरफ्तारी हुई थी। उन्हें हनी ट्रैप में फंसाकर अक्सर ब्लैकमेल किया जाता था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू पर पॉक्सो एक्ट, SC-ST एक्ट और IPC के तहत मामला दर्ज है।

मठ के पुजारी को पद से हटाने की थी कोशिश

कर्नाटक की राजनीति में संप्रदायों और धर्म की भूमिका है। ऐसे में बसवलिंगेश्वर की मौत के पीछे किसी राजनेता का हाथ भी है, इस पर पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुसाइड नोट में किसी राजनेता का नाम नहीं है लेकिन मठ के ही कुछ लोग मठ के पुजारी को पद से हटाना चाहते थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले 25 साल से बसवलिंगेश्वर ही 400 साल पुराने कंचुगल मठ के मुख्य पुजारी थे। उन्होंने 1997 में पद संभाला था।

Next Story

विविध