Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

INS Vikrant : भ्रष्टाचार के मामले में BJP नेता किरीट सोमैया और बेटे पर मुंबई में मुकदमा दर्ज, युद्धपोत बचाने के लिए मांगा था चंदा

Janjwar Desk
8 April 2022 4:18 AM GMT
INS Vikrant : भ्रष्टाचार के मामले में BJP नेता किरीट सोमैया और बेटे पर मुंबई में मुकदमा दर्ज, युद्धपोत बचाने के लिए मांगा था चंदा
x
INS Vikrant : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील पर एक शख्स ने बड़ा आरोप लगाया है। पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए शिकायतकर्ता ने कहा कि पिता-पुत्र ने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को बचाने के नाम पर 57 करोड़ रुपए का घपला किया है।

INS Vikrant : भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया (BJP leader Kirit Somaiya) और उनके बेटे नील (Neil) पर एक शख्स ने करोड़ों रुपए के गबन का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत (Aircraft Carrier INS Vikrant) को बचाने के लिए बाप-बेटे ने चंदा संग्रहण के काम में 57 करोड़ रुपए से अधिक की हेराफेरी की। मुंबई पुलिस ( Mumbai Police ) ने शिकायत के आधार पर किरीट सोमैया और उनके बेटे नील के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं किरीट सौमैया ने भ्रष्टाचार ( Corruption Case ) के आरोपों को खारिज कर दिया है। साथ ही कहा है कि वो किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।

सात अप्रैल 2022 को एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि 6 अप्रैल की शाम को उपनगरीय मानखुर्द के ट्रॉम्बे पुलिस थाने (Trombay Police Station in Suburban Mankhurd) में 53 वर्षीय एक पूर्व सैन्यकर्मी की शिकायत के आधार पर किरीट और नील के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

INS विक्रांत को बचाने के नाम पर 57 करोड़ का भ्रष्टाचार

इस मामले में शिकायतकर्ता ने कहा कि किरीट सोमैया (Kirit Somaiya ) ने आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) के लिए धन जुटाने के मकसद से एक अभियान शुरू किया था। उन्होंने जहाज को बचाने के लिए किरीट सोमैया को चंदा दिया था। भाजपा नेता ने इसके लिए 57 करोड़ रुपए से अधिक की राशि एकत्र की थी। भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इस राशि को महाराष्ट्र के राज्यपाल के सचिव कार्यालय में जमा करने के बजाय धन का दुरुपयोग किया। स्थानीय शिवसेना नेताओं ने बुधवार यानि 6 अप्रैल को इस मुद्दे को उठाने के लिए शिकायतकर्ता के साथ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की थी। साथ ही शिव सेना ( Shiv Sena ) के कार्यकर्ता अब शिकायतकर्ता के समर्थन में उतर आये हैं।

आरोप गलत, किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार

आईएनएस विक्रांत ( INS Vikrant ) के मामले में गबन का आरोप लगने के बाद पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर कहा कि वह किसी भी एक्शन का सामना करने के लिए तैयार हैं। इस मामले में कोई घोटाला नहीं हुआ है। विक्रांत निधि संग्रह में एक रुपए का भी नहीं। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं किसी कार्रवाई से नहीं डरता हूं। इस मसले पर संजय राउत आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन उन्हें साबित करने के लिए सबूत नहीं दिया है। मुझे मामले में दर्ज प्राथमिकी की अभी तक कॉपी नहीं मिली है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैं उद्धव ठाकरे सरकार को बेनकाब करता रहूंगा।

संजय राउत ने किरीट को बताया देशद्रोही

दूसरी तरफ शिव सेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि INS विक्रांत के नाम पर करोड़ों रुपए जमाकर देश व जनता को ठगने वाले सोमैया बाप-बेटे को जेल जाना होगा। किरीट सोमैया महाराष्ट्रद्रोही तो है ही, अब देशद्रोही भी साबित हो गया है।लोगों को अब चुप नहीं रहना चाहिए।

एक बार फिर चर्चा में क्यों है आईएनएस विक्रांत

दरअसल, 1961 में भारतीय नौसेना में शामिल किए गए मैजेस्टिक क्लास के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत (Majestic-Class Aircraft Carrier INS Vikrant) ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्वी पाकिस्तान की नौसैनिक नाकाबंदी को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विक्रांत की वजह से पाक नौसैनिक चाहते हुए भी समुद्री क्षेत्र के जरिए कुछ नहीं कर पाये थे। 1997 में इसे नैसेना बेरे से हटा दिया गया था। जनवरी 2014 में जहाज को एक ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से बेचा गया था।

Next Story

विविध