Begin typing your search above and press return to search.
कश्मीर

मनोज सिन्हा जम्मू कश्मीर के नए उप राज्यपाल नियुक्त किए गए, गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा

Janjwar Desk
6 Aug 2020 2:24 AM GMT
मनोज सिन्हा जम्मू कश्मीर के नए उप राज्यपाल नियुक्त किए गए, गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा
x
लंबे समय से पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के राजनीतिक पुनर्वास की अटकलें लगाई जा रही थीं, अब मोदी सरकार ने उन्हें नई व अहम जिम्मेवारी सौंपी है...

जनज्वार। मोदी सरकार - 1 में केंद्रीय मंत्री रह चुके उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के पूर्व सांसद मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है और निवर्तमान उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मुर्मू ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

मनोज सिन्हा का केंद्रीय मंत्री के रूप में कामकाज को बेहतर माना गया था। हालांकि 2019 में अपनी लोकसभा गंवा बैठे थे। उसके बाद से उनके पिछले रिकार्ड को देखते हुए उन्हें नई अहम जिम्मेवारी दिए जाने की चर्चा समय-समय पर होती रहती थी।

मालूम हो कि पिछले सरकार पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाते हुए अस्थायी रूप से राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर व लद्दाख में विभाजित कर दिया था। केंद्र के इस फैसले के तहत एक साल से राज्यपाल की जगह उप राज्यपाल जम्मू कश्मीर के संवैधानिक प्रमुख होते हैं।

गुजरात कैडर के आइएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को प्रधानमंत्री का करीबी बताया जाता है और उन्हें अब केंद्र द्वारा नई जिम्मेवारी दिए जाने की संभावना है। उन्हें पिछले साल 31 अक्तूबर को उप राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरीश चंद्र मुर्मू को अब केंद्र में सीएजी नियुक्त किया जा सकता है। मौजूदा सीएजी राजीव महर्षि का कार्यकाल आठ अगस्त को समाप्त हो रहा है।

Next Story

विविध