Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Lalitpur Case Update : किशोरी से 28 लोगों द्वारा बलात्कार मामले में बाप, चाचा के बाद सपा-बसपा जिलाध्यक्ष और जेई गिरफ्तार

Janjwar Desk
15 Oct 2021 1:53 PM GMT
lalitpur news
x

(कोतवाली ललितपुर व गिरफ्त में सफेदपोश image/socialmedia)

Lalitpur Case Update : तीनों आरोपी मिर्जापुर के एक होटल छिपे हुए थे। इससे पहले बुधवार 13 अक्टूबर को छात्रा के पिता, उसके दो चाचा और सपा जिलाध्यक्ष के भाई अरविंद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था...

Lalitpur case Update (जनज्वार) : यूपी के ललितपुर में एक किशोरी से रेप के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने दबिश देकर मामले में आरोपी सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव सहित बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो के साथ ही लघु सिंचाई के बर्खास्त जेई महेंद्र दुबे को भी गिरफ्तार किया है।

आज शुक्रवार 15 अक्टूबर को गिरफ्तार तीनों आरोपियों के मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। गौरतलब है कि, किशोरी से रेप के मामले में 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिनमें सपा जिलाध्यक्ष के भाई समेत 4 लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

एसपी ललितपुर निखिल पाठक ने बताया कि नाबालिक से रेप आरोपी तीन लोगों की आज गिरफ्तारी की गई है। चार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी समेत पुलिस की 11 टीमें बनाई गई हैं। मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

एसओजी प्रभारी अंजनी सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी मिर्जापुर के एक होटल छिपे हुए थे। इससे पहले बुधवार 13 अक्टूबर को छात्रा के पिता, उसके दो चाचा और सपा जिलाध्यक्ष के भाई अरविंद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद सपा-बसपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य आरोपी फरार हो गए थे।

ये था पूरा मामला

ललितपुर की कोतवाली सदर क्षेत्र में एक किशोरी का पिता छह साल से उससे दुष्कर्म कर रहा था। उसे रुपयों के लिए होटलों में भी भेजता था। उसे डरा-धमकाकर पिता यह सब काम करा रहा था। उसकी खामोशी का फायदा उठाकर रिश्तेदारों ने भी उसके साथ रेप किया।

किशोरी ने 11 अक्टूबर को 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें सपा के जिलाध्यक्ष तिलक यादव, उनके चार भाई, नगर अध्यक्ष राजेश जोझिया, पार्षद महेंद्र सिंघई, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार और उपाध्यक्ष आदि के भी नाम हैं। मामले में किशोरी के पिता की गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।

मुझे झूठा फंसाया जा रहा-सपा जिलाध्यक्ष

सपा जिलाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज होने के बाद आत्महत्या करने की धमकी दी थी। कहा था कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। मामले की जांच करानी चाहिए। इसके बाद सपा व बसपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान धारा 144 और कोविड नियमों का उल्लंघन किया। जिस पर झांसी के सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप समेत 251 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया है। धारा 144 के उल्लंघन और ज्ञापन में रेप पीड़िता का नाम उजागर करने पर बसपा के 204 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Next Story

विविध