Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

MP : गरबा करने पहुँची नाबालिग लड़की को नौकरी-सैलरी का झांसा देकर BJP नेता ने किया रेप

Janjwar Desk
1 Sep 2021 5:30 PM GMT
MP : गरबा करने पहुँची नाबालिग लड़की को नौकरी-सैलरी का झांसा देकर BJP नेता ने किया रेप
x

BJP नेता संजीव मिश्रा पर बगल के थाने में दर्ज हुआ FIR (photo-social media)

भाजपा नेता द्वारा गरबा महोत्सव में पहुँची एक नाबालिग लड़की को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता, गरबा आयोजक बताया जा रहा है....

जनज्वार। केंद्र की बीजेपी सरकार (Bjp Govt.) द्वारा दिए गए 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के नारे को खुद उनके ही नेता कई बार तार-तार कर चुके हैं, और लगातार कर भी रहे हैं। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा नेताओं के नाम ही संगीन महिला अपराधों में लिप्त रहे हैं।

दरअसल, मध्य प्रदेश के होशंगाबाद (Hoshangabad) से भाजपा नेता द्वारा गरबा महोत्सव में पहुँची एक नाबालिग लड़की को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता, गरबा आयोजक बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता सेजीव मिश्रा पर आईपीसी की धारा 376 सहित पॉक्सो एक्ट का भी मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता की मौत हो चुकी है। उसे काम की जरूरत थी और बीजेपी नेता संजीव मिश्रा (Sanjeev Mishra) ने इसी बात का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया है कि पीड़ित लड़की अपने रिश्तेदार के साथ शिकायत दर्ज करवाने थी। जिसके बाद आरोपी भाजपा नेता को हिरासत में लिया गया है।

बीजेपी नेताओं ने की पैरवी की कोशिश

बताया जाता है कि भाजपा नेता संजीव मिश्रा को गिरफ्तार किए जाने के बाद कुछ राजनीतिक लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की। कुछ प्रभावशाली राजनीतिक लोग भाजपा नेता पर दर्ज केस को तुरंत ही रद्द करने की मांग कर रहे थे। जिसके चलते पूरा दिन पुलिस थाने में हंगामा मचा रहा। इसके बावजूद भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज हो गया। इस बात को लेकर भाजपा खेमे में गहमागहमी देखी जाती रही।

आरोपी पहले भी रहा है विवादित

बताते चलें कि भाजपा नेता संजीव मिश्रा का नाम पहले भी कई दफा विवादों में रह चुका है। कुछ वक्त पहले गरबा आयोजन के लिए संजीव मिश्रा पर लोगों से जबरदस्ती वसूली किए जाने का आरोप भी लगा था। जिसके चलते एक शराब ठेकेदार से संजीव मिश्रा की मारपीट हुई थी। उस वक्त भी मामले ने तूल पकड़ा था।

Next Story

विविध