Begin typing your search above and press return to search.
मध्य प्रदेश

MP : दिग्विजय सिंह समेत 150 कांग्रेसियों पर FIR दर्ज, कल निकाली थी महंगाई के खिलाफ रैली

Janjwar Desk
25 Jun 2020 8:13 AM GMT
MP : दिग्विजय सिंह समेत 150 कांग्रेसियों पर FIR दर्ज, कल निकाली थी महंगाई के खिलाफ रैली
x
पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ बुधवार को सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर सरकारी आदेश के उल्लंघन का आरोप है...

जनज्वार। कांग्रेस नेता दिग्वियज सिंह पर भोपाल में एफआइआर दर्ज किया गया है। दिग्विजय सिंह पर बुधवार यानी कल पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ निकाले गए मार्च को लेकर एफआइआर दर्ज की गयी है। एफआइआर में दिग्विजय सिंह के साथ 150 अन्य का भी जिक्र है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह का नाम भी एफआइआर में दर्ज है।

मालूम हो कि बुधवार 24 जून को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि के खिलाफ प्रदेश के हर जिले में विरोध प्रदर्शन के आयोजन का आह्वान किया था। दिग्विजय के नेतृत्व में भोपाल के रौशनपुर चौराहे से मुख्यमंत्री आवास तक साइकिल मार्च निकाला गया था। दिग्विजय सिंह और 150 अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ 341, 188, 143, 269, और आईपीसी की धारा 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कांग्रेस के मार्च को कल पुलिस अपेक्स बैंक के तिराहे पर रोक दिया था और फिर डीएम का आदेश नहीं मानने के आरोप में हिरासत में ले लिया था। अब खबर है कि उन पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है।

दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सरकार ने अपने नारे के अनुरूप संकट को अवसर में बदल लिया है और पेट्रोल मूल्य वृद्धि के जरिए मुनाफा कमा रही है।

दिग्विजय सिंह ने इस मामले में ट्वीट कर कहा है कि जनता की मांग उठाने पर मुझ पर एफआइआर दर्ज होती है तो मैं उसका स्वागत करता हूं। आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढा दिए गए। उन्होंने सवाल पूछा है कि पेट्रोल डीजल की कीमतों का लाभ किसको हो रहा है।

उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा है कि आम उपभोक्ताओं को पुराने स्टॉक का तेल पुरानी रेट में मिलना चाहिए, लेकिन मैं यह पूछना चाहता हूं कि क्या ग्राहक इतना भी फायदा उठा पा रहे हैं। क्या इसका पालन हो रहा है। जहां तक मेरी जानकारी है नहीं हो रहा है।

Next Story

विविध