Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

इंदौर के जिम ट्रेनर ने सुसाइड नोट में क्यों लिखा कि मरने के बाद चचेरी बहनों और गर्लफ्रेंड को उसका चेहरा ना दिखाना?

Janjwar Desk
31 Aug 2021 3:37 AM GMT
इंदौर के जिम ट्रेनर ने सुसाइड नोट में क्यों लिखा कि मरने के बाद चचेरी बहनों और गर्लफ्रेंड को उसका चेहरा ना दिखाना?
x

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

ट्रेनर ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह जो भी कर रहा है अपनी मर्जी से कर रहा है। दोनों चचेरी बहनों को मेरा चेहरा मत दिखाना। प्रेमिका को भी अंतिम संस्कार में शामिल मत करना। अगर यह आखिरी इच्छा पूरी नहीं हुई तो मेरी आत्मा भटकती रहेगी...

जनज्वार। मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में एक जिम ट्रेनर ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिम ट्रेनर (Gym Trainer) की अंतिम इच्छा है कि उसकी चचेरी बहनों को उसका मुंह न दिखाया जाए। साथ ही गर्लफ्रेंड को उसके अंतिम संस्कार में न आने दिया जाए। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि अगर अंतिम इच्छा पूरी नहीं हुई तो उसकी आत्मा भटकती रहेगी। पुलिस ने शव और सुसाइड नोट बरामद कर पड़ताल शुरू कर दी है।

इंदौर की संयोगितागंज पुलिस (Police) ने बताया कि, रविवार सुबह किसी ने सूचना दी कि छावनी इलाके में एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मृतक का नाम गोपाल वर्मा पुत्र विनोद वर्मा बताया जा रहा है। वह जिम ट्रेनर के बतौर काम करता था।

पुलिस ने बताया कि रविवार 30 अगस्त की सुबह सबसे पहले उसके शव भाई नितेश ने फंदे पर लटका देखा था। इसके बाद से वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। नितेश के मुताबिक, लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से गोपाल ने काम करना बंद कर दिया था। मृतक गोपाल अपने परिवार के साथ ही रहता था।

आत्महत्या के बाद, पुलिस को मिले सुसाइड नोट में गोपाल ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। उसने लिखा है कि वह जो भी कर रहा है अपनी मर्जी से कर रहा है। दोनों चचेरी बहनों को मेरा चेहरा मत दिखाना। प्रेमिका को भी अंतिम संस्कार में शामिल मत करना। अगर यह आखिरी इच्छा पूरी नहीं हुई तो मेरी आत्मा भटकती रहेगी।

इस बीच पुलिस की जांच में पता चला कि गोपाल का चाचा के साथ संपत्ति को लेकर विवाद भी चल रहा था। जिसके चलते वह चचेरी बहनों से नाराज था। परिजनों ने बताया कि गोलू और मन्नू उनकी चचेरी बहनें हैं, उनकी शादी हो चुकी है। कुछ समय से चाचा के परिवार से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है और विवाद में दोनों चचेरी बहनें लगातार दखल दे रही थीं।

Next Story

विविध