Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Maharashtra : शिंदे के मिनी कैबिनेट में शामिल 75% मंत्रियों की पृष्ठभूमि आपराधिक

Janjwar Desk
11 Aug 2022 10:19 AM GMT
Maharashtra : शिंदे के मिनी कैबिनेट में शामिल 75% मंत्रियों की पृष्ठभूमि आपराधिक
x

Maharashtra : शिंदे के मिनी कैबिनेट में शामिल 75% मंत्रियों की पृष्ठभूमि आपराधिक

Maharashtra : महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल तीन-चौथाई मंत्रियों का रिकॉर्ड आपराधिक।

Maharashtra : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भारतीय जनता पार्टी के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के 18 सदस्यीय मिनी कैबिनेट ( Shinde mini cabinet ) को लेकर चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं। कैबिनेट में शामिल कुल 20 करोड़पति मंत्रियों में से 75 प्रतिशत की पृष्ठभूमि आपराधिक ( Criminal backgroung ) है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ( ADR Report ) के एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है।

भाजपा मंत्री लोढ़ा सबसे अमीर मंत्री

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के अध्ययन के मुताबिक कुल 15 मंत्रियों ने आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जिसमें शिंदे समूह शिवसेना के सात और भाजपा के आठ मंत्री शामिल हैं। वहीं कैबिनेट के 20 करोड़पतियों में से भाजपा के मंगल प्रभात लोढ़ा 441.65 करोड़ रुपए की संपत्ति और 283.36 करोड़ रुपए की देनदारियों के साथ मंत्रियों में सबसे अमीर हैं। सबसे गरीब मंत्रियों में भाजपा के संदीपनराव ए भुमरे हैं जिनके पास 2.92 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

मंत्रियों की औसत संपत्ति 47 करोड़

एडीआर के मुताबिक मंत्रियों के चुनावी हलफनामों के आधार पर उनकी औसत संपत्ति 47 करोड़ रुपए है, जिसमें भाजपा के मंत्रियों की 58 करोड़ रुपए और शिंदे ग्रुप की 36 करोड़ रुपए की औसत संपत्ति शामिल हैं।

55% मंत्री डिग्रीधारी

शैक्षणिक मोर्चे पर दो मंत्रियों यानि 10 प्रतिशत सिर्फ दसवीं पास हैं। छह मंत्री यानि 30 प्रतिशत 12वीं पास हैं और 11 मंत्री यानि 55 प्रतिशत के पास कॉलेज की डिग्री है। एक मंत्री भाजपा के डॉ सुरेश खड़े के पास श्रीलंका के एक विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री है।

बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने बहुप्रतीक्षित कैबिनेट का विस्तार किया था। कैबिनेट में तीन कथित दागी सहित 18 मंत्रियों को शामिल किया गया है। किसी भी महिला विधायक को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।

Next Story

विविध